Tue Sep 15, 2026 | Updated 05:33 PM IST

12th Fail से पहले इन फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर धूम मचा चुके हैं विक्रांत मैसी

12 Fail Actor Vikrant Massey: आईपीएस मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित 12वीं फेल फिल्म रिलीज हो गई है। विक्रांत मैसी को इस फिल्म से पहले भी फैंस अलग-अलग किरदारों में पसंद कर चुके हैं।    
Updated:- 2023-10-27, 14:09 IST
actor vikrant massey movies and web series list

12 Fail Actor Vikrant Massey: 12वीं फेल फिल्म का सार है कि संसाधन और कमजोर आर्थिक स्थिति भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। कुछ बड़ा करने के लिए आपको चाहिए सिर्फ जज्बा और हौसला। अनुराग पाठक द्वारा लिखी किताब ट्वेल्थ फेल पर बनी 12वीं फेल फिल्म सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं इससे पहले विक्रांत मैसी किन फिल्मों का हिस्सा रहकर वाहवाही लूट चुके हैं। 

12वीं फेल फिल्म की कहानी (12th Fail Movie Story)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

12वीं फेल फिल्म IPS मनोज शर्मा के जीवन पर बनी है। मूवी में गांव के एक गरीब लड़के के बारे में बताया गया है 12वीं फेल होने के बाद पुलिस ऑफिसर बनने तक का सफर तय करता है। जमीनी हकीकत दिखाती यह फिल्म किसी प्रेरणादायक कहानी से कम नहीं है। 12वीं फेल फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने बनाया है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

इसे भी पढ़े: एक्टर नहीं इस फील्ड में करियर बनाना चाहते थे अमिताभ बच्चन, जानिए कुछ रोचक तथ्य

विक्रांत मैसी की वेब सीरीज (Vikrant Massey web series) 

  • मिर्जापुर वेब सीरीज का बबलू पंडित का किरदार तो आपको याद ही होगा। यह किरदार किसी और ने नहीं बल्कि विक्रांत मैसी ने ही निभाया था। यह एक ऐसा प्रोजेक्ट था, जिसके बाद लोगों ने उनके अभिनय को पहचाना और सराहना की। 
  • इसके अलावा एक्टर ब्रोकन बट ब्यूटीफुल, क्रिमिनल जस्टिस, मेड इन हैवन, क्रामस आज कल, राइस आदी वेब सीरीज का हिस्सा रह चुके हैं। 

विक्रांत मैसी की फिल्में (Vikrant Massey Movie)  

विक्रांत मैसी 12वीं फेल से पहले हसीन दिलरुबा, गैस लाइट, छपाक, दिल धड़कने दो, लव होस्टल, गिन्नी वेड्स सनी, कॉपी, हॉफ फुल जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं। 

विक्रांत मैसी ने किया था सुपरहिट टीवी शो में काम (vikrant massey tv serial)

'धूम मचाओ धूम' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले विक्रांत मैसी ने 'बालिका वधू' टीवी सीरियल में काम किया था। इस शो के बाद लोगों ने उन्हें पहचाना शुरू किया और आज उनके फैंस की लिस्ट बहुत लंबी है। 

इसे भी पढ़े: जानिए कौन है विक्रांत मैसी की वाइफ शीतल ठाकुर

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।