ऑफिस की गपशप से खुद को हमेशा दूर रखने के 4 असरदार तरीके, जानें

ऑफिस पॉलिटिक्स और गपशप कई बार काम को प्रभावित कर देती है, जिससे बाद में परेशानी बढ़ जाती है। अगर आप इन सब गपशप से दूर रहकर अपनी प्रोफेशनल छवि और मेन्टल पीस बनाए रखना चाहती हैं, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें।
Updated:- 2026-11-17, 17:55 IST
office ghossip

अधिकतर ऑफिसों में काम के साथ-साथ थोड़ी बहुत इधर-उधर की बातें हो जाती है। यह ऑफिस में काम करने वाले दोस्तों के लिए आम बात है। शुरुआत में यह गपशप नार्मल लगती है, लेकिन धीरे-धीरे ऑफिस पॉलिटिक्स, अफवाहों और बेवजह के ड्रामा में बदल जाती है। ऐसा होने से काम तो इफेक्ट होता ही है, साथ ही प्रोफेशनल इमेज पर भी असर पढ़ सकता है।

ऑफिस की गपशप से बचने के 4 स्मार्ट तरीके

ऑफिस में होने वाली गपशप कब नेगेटिविटी बन जाती है, पता ही नहीं चलता। अगर आप भी इस नेगेटिविटी से हमेशा के लिए दूर रहना चाहती हैं, तो लेख में बताएं गए कुछ शानदार और स्मार्ट तरीके से अपने आपको इन सभी चीजों से दूर रख सकती हैं। आइए जानते हैं ऑफिस की गपशप से खुद को दूर रखने के 4 तरीके कौन से हैं? 

1. टॉपिक चेंज कर दें

जब भी ऑफिस में आपके सामने किसी तीसरे इंसान की बुराई या उससे जुडी कोई अफवाह शुरू हो, तो उसमें इंटरेस्ट दिखाने के बजाय आप उस टॉपिक को ही चेंज कर दें। ऐसा करने से सामने वाले को पता चल जाएगा की आप इंटरेस्टेड नहीं हैं।

Office gossip Images - Free Download on Magnific (formerly Freepik)

2. किसी बहाने से उठकर कहीं और चले जाएं

अगर आपके पास कई सारे दोस्त बैठे हैं और वहां ऑफिस से जुडी कोई नेगेटिव बात या किसी तरह का कोई ड्रामा चल रहा है, तो आप बिना सोचे समझे उसी समय कुछ देर के लिए अपनी जगह छोड़ कर किसी और जगह चले जाएं। ऐसा करने से आप बिना किसी को निराश किए इन पॉलिटिक्स से दूर हो सकती है।

3. पॉजिटिव और नूट्रल ही रहे

अगर आपके आसपास बैठे कुछ दोस्त आपके सामने किसी तरह की कोई बात करते हैं या किसी की बुराई कर रहे हैं, तो उनकी हां में हां मिलाने के बजाय जो आपका दल कह रहा है, आप वही जवाब दें। उनकी बातों में अपनी हां मिलाने से आप पॉलिटिक्स का हिस्सा बन सकती हैं।  

यह भी पढ़ें- Office Chair Posture: ऑफिस की कुर्सी पर बैठते समय पैर जमीन पर रखना क्यों है जरूरी? जानें वजह

4. ऑफिस में अपनी बाउंडरीज सेट करें

अगर आप ऑफिस में होने वाली इन सभी पॉलिटिक्स से बचना चाहती हैं, तो ऐसे लोगों से दोस्ती करें, जो करियर, नई स्किल्स और पॉजिटिव बातें करें। क्योंकि जो लोग दूसरों की शिकायत करते हैं, उनसे केवल काम ही डिसट्रब नहीं होता है, बल्कि इमेज भी खराब होती है। 

Office gossip Images - Free Download on Magnific (formerly Freepik)

वर्कप्लेस पर प्रोफेशनल इमेज बनाने के टिप्स

ऑफिस में होने वाली पॉलिटिक्स से खुद को बचाने के लिए कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखें -

  • ऑफिस में हर किसी को अपना गहरा दोस्त मानने की गलती ना करें।
  • कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ या बॉस के प्रति नाराजगी शेयर ना करें।
  • अगर आपको किसी से भी जुडी कोई बात पता चलती है, तो दूसरों को बताकर उसका हिस्सा न बनें। 

यह भी पढ़ें- ऑफिस से घर जाते समय कोई कर रहा है पीछा? घबराने के बजाय तुरंत करें ये 6 काम

निष्कर्ष: ऑफिस में गपशप होना एक आम बात है, लेकिन इस गपशप का हिस्सा बनना आपकी प्रोफेशनल इमेज खराब कर सकता है। अगर आप भी ऑफिस की गपशप और ड्रामा से बचना चाहती हैं, तो परेशान होने के बजाय इस लेख में बताएं गए कुछ स्मार्ट तरीकों को अपनाकर इन सभी चीजों से दूर रह सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।     

image credit: magnific 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।