करियर में 5 साल का ब्रेक लिया है? नौकरी पाने के लिए रिज्यूमे में ऐसे दिखाएं गैप

आपकी करियर ग्रोथ बहुत कुछ आपके रिज्‍यूमे पर निर्भर करती है। अगर आपने अपने करियर के बीच गैप लिया है और दोबारा नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं तो आपको कई बातों का ध्‍यान रखना होगा।  
Updated:- 2026-11-12, 16:00 IST
image

महिलाओं के लिए करियर गैप कोई नई बात नहीं है। घर-परिवार की जिम्‍मेदारी के बीच अक्‍सर ऐसे मौके आते हैं जब आपको परिस्थिति को देखते हुए करियर से ब्रेक लेना पड़ता है। स्थितियां सामान्‍य होने पर आप दोबारा नई जॉब के लिए अप्‍लाई कर सकती हैं। अगर आप किसी जगह 5 साल के लंबे अंतराल के बाद रिज्‍यूमे भेज रही हैं तो उसे अपडेट जरूर कर लें। यहां आपको सीवी इस तरह से अपडेट करना होगा जिसमें आप बीच में आए गैप को ठीक से फिल कर सकें।

 आप अपने रिज्यूमे में करियर गैप को कैसे एड्रेस करें?

inside img (7)

Image Credit:magnific.com

करियर में गैप आम बात है, खासकर उन महिलाओं के बीच जो मैटरनिटी, केयरगिविंग, हेल्थ, रिलोकेशन या आगे की पढ़ाई के लिए काम से दूर जाती हैं। अक्‍सर रिक्रूटर्स के लिए बिना किसी गैप वाले रिज्यूमे को देखना, गैप वाले रिज्यूमे से कहीं ज्‍यादा अजीब हो सकता है।यहां जरूरी यह है कि गैप की वजह क्या है?

सही रिज्यूमे फॉर्मेट ही चुनें

  • आपकी एम्प्लॉयमेंट हिस्ट्री में कई साल की खाली जगह रिक्रूटर को यह सोचने पर मजबूर कर सकती है कि उस समय क्या हुआ था? यहीं पर साफतौर पर लेबल किया गया करियर ब्रेक इस सवाल का जवाब देता है। आपको इस बात की टेंशन है कि टाइम के हिसाब से गैप कैसा दिखेगा? यहां फंक्शनल या कॉम्बिनेशन रिज्यूमे फॉर्मेट के बारे में सोचें। ट्रेडिशनल रिवर्स-क्रोनोलॉजिकल फॉर्मेट के उलट, ये फॉर्मेट पहले आपकी स्किल्स और अचीवमेंट्स को हाईलाइट करते हैं, उसके बाद एक छोटी वर्क हिस्ट्री दिखाते हैं। इससे रिक्रूटर को आपकी वैल्यू पहले ही देखने में मदद मिलती है, न कि गैप पर ध्यान देने में।

अपनी टाइमलाइन में गैप को सोच-समझकर शामिल करें

गैप को प्रोफेशनली लेबल करने पर जोर दें। अगर आपने किसी खास वजह से छुट्टी ली है, तो उसे अपने एक्सपीरियंस सेक्शन में एक साफ टाइटल के साथ लिखें। इसे छोटा, प्रोफेशनल और काम का रखें। क्या आपने ऑनलाइन कोर्स किए? वॉलंटियर किया? पार्ट-टाइम सलाह ली? ऐसी किसी भी एक्टिविटी को हाईलाइट करें जो लगातार सीखने, लीडरशिप या पहल को दिखाती हो।

inside img (9)

Image Credit:magnific.com

कवर लेटर बनेगा पावरफुल टूल

अपनी कहानी बताने के लिए कवर लेटर का इस्तेमाल करें। रिज्‍यूमे के अंदर गैप के बारे में 2-3 लाइनें लिखें। इस बात पर ध्यान दें कि आप अब कैसे वापस आने और वैल्यू जोड़ने के लिए तैयार हैं। ब्रेक के दौरान मिले स्किल्स या अनुभव के बारे में जरूर बताएं।

इन गलतियों को करने से बचें

  • सबसे पहली गलती रिज्‍यूमे में गैप को पूरी तरह से नजरअंदाज करना। अस्पष्ट भाषा का इस्‍तेमाल।सीवी में बिना संदर्भ के “करियर विराम” या “व्यक्तिगत समय” जैसे शब्द रिक्रूटर पर नेगेटिव असर डालते हैं। एक बात का जरूर ध्‍यान दें कि पर्सनल मेडिकल डिटेल्स या फैमिली सिचुएशन शेयर करने के लिए आप मजबूर नहीं हैं। इसे प्रोफेशनल रखें खुद को कम आंकने से बचें। याद रखें कोई कमी आपको कम काबिल नहीं बनाती। अपने लीडरशिप अनुभव या योगदान को कम आंकने से बचें।

यह भी पढ़ें- लिंक्‍डइन पर रिज्‍यूमे अपलोड करना सीखें

करियर में 5 साल का लंबा ब्रेक लेने के बाद नौकरी पाना बेशक मुश्किल भरा लग सकता है, लेकिन सही रणनीति और ईमानदारी के साथ इसे रिज्यूमे में सकारात्मक रूप से दिखाया जा सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।


Image Credit: magnific.com 

FAQ
रिज्यूमे में 5 साल का गैप कैसे दिखाएं?
सबसे पहले 'करियर ब्रेक' सेक्शन बनाएं। इसके बादद अपने वर्क एक्सपीरियंस वाले हिस्से में ही एक अलग सेक्शन करियर ब्रेक नाम से लगाएं। तारीखों को कभी न छिपाएं, क्योंकि बैकग्राउंड वेरिफिकेशन में इसकी सच्चाई सामने आ जाती है।
फंक्शनल या हाइब्रिड रिज्यूमे फॉर्मेट किस का चुनाव करें?
 5 साल लंबा गैप होने पर ट्रेडिशनल क्रोनोलॉजिकल रिज्यूमे की जगह फंक्शनल रिज्‍यूमे फॉर्मेट चुनें। इसमें आपकी पुरानी तारीखों की बजाय सबसे ऊपर आपकी स्किल्स, प्रोजेक्ट्स और योग्यताओं को पहले दिखाया जाता है। 
क्‍या लिंक्‍डइन में प्रोफाइल अपडेट करने का ऑप्‍शन मिलता है?
लिंक्‍डइन पर अब आधिकारिक रूप से करियर ब्रेक जोड़ने का ऑप्‍शन मिलता है। इसके जरिए आप अपने ब्रेक को एक सामान्य प्रक्रिया की तरह दिखा सकते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।