Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:29 PM IST

कॉलेज के आखिरी साल स्टूडेंट्स को जरूर करने चाहिए ये काम, करियर रहता है सिक्योर

भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए हमें कुछ बातों का ध्यान रखना अति आवश्यक है। खासकर तब जब हम कॉलेज के आखिरी साल में हों। नीचे लेख में जानें जरूरी बातें-
Updated:- 2026-07-14, 12:41 IST
tips for college final year students

कॉलेज का आखिरी साल हर स्टूडेंट की जिंदगी का खूबसूरत लेकिन तनावपूर्ण समय होता है। एक तरफ कॉलेज लाइफ के खत्म होने का दुख होता है, तो दूसरी तरफ करियर और भविष्य को लेकर मन में कई तरह के सवाल और डर होते हैं। बहुत से छात्र यह सोचकर समय गंवा देते हैं कि डिग्री मिलने के बाद नौकरी की तलाश शुरू करेंगे, लेकिन असल में यह सबसे बड़ी भूल हो सकती है। अगर आप चाहती हैं कि कॉलेज खत्म होने के बाद इधर-उधर भटकना न पड़े। आपके हाथ में अच्छी नौकरी या बेहतरीन करियर ऑप्शन हो, तो आपको फाइनल ईयर के दौरान ही कुछ चीजों पर ध्यान देना जरूरी होता है। आज के इस लेख में हम आपको उन कामों के बारे में, जिन पर हर स्टूडेंट को कॉलेज के आखिरी साल में जरूर ध्यान रखना चाहिए।

प्रोफेशनल रेज्यूमे और लिंक्डइन प्रोफाइल तैयार करें

डिग्री मिलने का इंतजार न करें। कॉलेज खत्म होने से पहले ही अपना रेज्यूमे बना लें। आज के समय में अधिकांश नौकरियां लिंक्डइन के जरिए मिलती हैं। अपनी प्रोफाइल को प्रोफेशनल फोटो, अपनी स्किल्स और कॉलेज प्रोजेक्ट्स के साथ अपडेट करें। अपनी फील्ड के प्रोफेशनल्स और कॉलेज के एल्युमनाई से जुड़ें।

resume

इसे भी पढ़ें- घर बैठे फ्रीलांसिंग से करनी है मोटी कमाई, जानें कैसे बनाएं अपना मजबूत पोर्टफोलियो?

इंटर्नशिप या पर्सनल एक्सपीरियंस लें

किताबों से इतर बहुत कुछ सीखने की आवश्कता होती है। कंपनियों को ऐसे लोग पसंद आते हैं जिन्हें काम का व्यावहारिक अनुभव हो। फाइनल ईयर के दौरान ही पार्ट-टाइम इंटर्नशिप या किसी लाइव प्रोजेक्ट पर काम करें। इससे न सिर्फ आपका रेज्यूमे मजबूत होगा बल्कि कई बार अच्छी इंटर्नशिप ही परमानेंट जॉब में बदल जाती है।

डिमांडिंग स्किल्स सीखें

आपके कॉलेज के सिलेबस के अलावा मार्केट में इस वक्त कौन सी नई टेक्नोलॉजी या स्किल डिमांड में है, उस पर ध्यान दें। जैसे डिजिटल मार्केटिंग, डेटा एनालिसिस, कोडिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग या कोई प्रोफेशनल कम्युनिकेशन कोर्स। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से फ्री या बजट-फ्रेंडली सर्टिफिकेट कोर्स करके खुद को तैयार रखें।

essential things final year college students must do to secure their career

कॉलेज प्लेसमेंट सेल का पूरा फायदा उठाएं

बहुत से छात्र कॉलेज प्लेसमेंट को गंभीरता से नहीं लेते, जो उनकी बड़ी भूल होती है। अपने कॉलेज के प्लेसमेंट सेल में रजिस्ट्रेशन कराएं और वहां आने वाली हर कंपनी की प्रोफाइल पर नजर रखें। मॉक इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन की तैयारी पहले से ही शुरू कर दें, जिससे मुख्य इंटरव्यू के समय आप नर्वस नहीं होंगी।

सॉफ्ट स्किल्स और कम्युनिकेशन पर काम करें

आप चाहे जितने भी पढ़ाई में तेज क्यों न हों, अगर आप अपनी बात को सही ढंग से सामने वाले के आगे रख नहीं पाते, तो नौकरी मिलना मुश्किल हो जाता है। अपनी अंग्रेजी या हिंदी या फिर आप जिस भी भाषा में काम करना चाहती हैं उसमें बातचीत करने के तरीके को सुधारें। ईमेल लिखना, प्रोफेशनल बॉडी लैंग्वेज और टीम में काम करने की कला जैसी सॉफ्ट स्किल्स पर ध्यान दें।

इसे भी पढ़ें- नौकरी छोड़कर फुल-टाइम क्रिएटर बनने का सपना देख रही हैं? इन नए एल्गोरिदम अपडेट्स के बारे में जान लें

कॉलेज के आखिरी साल में ही अपना एक लक्ष्य तय कर लें कि आपको नौकरी करनी है। आगे उच्च शिक्षा के लिए जाना है या खुद का कोई स्टार्टअप शुरू करना है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit- Magnific


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।