Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:27 PM IST

घर बैठे फ्रीलांसिंग से करनी है मोटी कमाई, जानें कैसे बनाएं अपना मजबूत पोर्टफोलियो?

फ्रीलांसिंग से घर बैठे मोटी कमाई के लिए एक मजबूत पोर्टफोलियो बनाना बेहद जरूरी है। यह क्लाइंट का भरोसा जीतने और बड़े प्रोजेक्ट्स दिलाने में मदद करता है। ऐसे में जानते हैं, कैसे बनाएं...
Updated:- 2026-07-08, 14:19 IST
image

आज के समय में घर बैठे फ्रीलांसिंग के जरिए आप मोटी कमाई करना आसान है। कुछ राइटिंग में अपना लक आजमाते हैं तो कुछ ग्राफिक डिजाइनिंग या कोडिंग में, लेकिन इस फील्ड में कदम रखते ही सबसे बड़ी चुनौती यह सामने आती है कि क्लाइंट्स का भरोसा कैसे जीतें?फ्रीलांसिंग की दुनिया में आपकी डिग्री नहीं बल्कि काम पर ध्यान दिया जाता है। ऐसे में मजबूत पोर्टफोलियो आपके लिए सफलता की चाबी बन सकता है। यह न सिर्फ आपकी काबिलियत के बारे में बताता है, बल्कि आपको दूसरों से आगे रखकर बड़े प्रोजेक्ट्स दिलाने में मदद भी करता है। ऐसे में इसे कैसे स्ट्रॉन्ग करें, इसके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि फ्रीलांसिंग वर्क के लिए पोर्टफोलियो कैसे बनाएं? जानते हैं आगे...

फ्रीलांसिंग काम में पोर्टफोलियो कैसे जरूरी है?

फ्रीलांसिंग में पोर्टफोलियो आपके डिजिटल रेज्यूमे या बिजनेस कार्ड की तरह देखा जाता है। जब आप किसी प्रोजेक्ट के लिए बीत करते हैं, तो क्लाइंट सबसे पहले आपका पुराना काम देखना चाहता है। 

1 - 2026-07-08T133049.465

एक प्रोफेशनल पोर्टफोलियो क्लाइंट के मन में आपकी स्किल्स को लेकर भरोसा पैदा करता है। बिना पोर्टफोलियो के काम ढूंढना अंधेरे में तीर चलाने जैसा है। 

पोर्टफोलियो कैसे बनाएं? (How to Make a Strong Portfolio)

  • पोर्टफोलियो में अपनी हर छोटी-बड़ी फाइल को शामिल न करें बल्कि अपने टॉप 5 से 8 सबसे बेहतरीन प्रोजेक्ट्स के बारे में ही बताएं।

यह भी पढ़ें- नौकरी छोड़कर फुल-टाइम क्रिएटर बनने का सपना देख रही हैं? इन नए एल्गोरिदम अपडेट्स के बारे में जान लें

  •  फाइनल रिजल्ट दिखाने के बजाय यह भी बताएं कि आपने उस प्रोजेक्ट को कैसे पूरा किया। क्लाइंट की समस्या और आपने अपनी स्किल से उसका क्या समाधान कैसे निकाला, इसे भी लिखें।

2 - 2026-07-08T133053.457

अगर आप बिल्कुल नए हैं और आपके पास कोई पुराना क्लाइंट नहीं है, तो सैंपल तैयार करें और उन्हें शामिल करें।

फ्रेशर और एक्सपीरियंस्ड की कमाई (Earning as Freshers and Experienced)

अगर आप फ्रेशर हैं तो शुरुआत में ₹10,000 से ₹25,000 प्रति महीना कमा सकते हैं। इस स्टेज पर आपका पूरा फोकस पैसे कमाने से ज्यादा एक मजबूत पोर्टफोलियो बनाने और अच्छे क्लाइंट रिव्यूज इकट्ठा करने पर होना चाहिए। 

वहीं अगर आप एक्सपीरियंस्ड हैं तो पोर्टफोलियो में बड़े ब्रांड्स के नाम जुड़ते जाते हैं, आपकी कमाई की कोई सीमा नहीं रह जाती। बता दें, ये ₹50,000 से लेकर ₹2,00,000 प्रति महीना तक कमा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- पैकेजिंग के शौक को बदलें बिजनेस में, घर बैठे ऐसे करें एक शानदार करियर की शुरुआत

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।