12वीं पास करने के बाद ग्राफिक डिजाइनर कैसे बनें? यहां जानें परीक्षा से लेकर सेलेक्शन का पूरा प्रोसेस

How To Become Graphic Designer: आज के डिजिटल दौर में ग्राफिक डिजाइनिंग एक बहुत ही डिमांडिंग और क्रिएटिव करियर विकल्प बन गया है। अगर आपको कलर्स के साथ खेलना, नई चीजें ड्रॉ करना या कंप्यूटर पर क्रिएटिव डिजाइन बनाना पसंद है, तो 12वीं के बाद आप इस फील्ड में अपना करियर बना सकती हैं। ग्राफिक डिजाइनर का काम विजुअल कंटेंट के जरिए किसी मैसेज या थॉट को लोगों तक पहुंचाना होता है। चाहे सोशल मीडिया पोस्ट हो, विज्ञापनों के पोस्टर हों या मोबाइल ऐप्स का लेआउट, हर जगह ग्राफिक डिजाइनर की जरूरत होती है। नीचे लेख में जानें 12वीं के बाद ग्राफिक डिजाइनर कैसे बन सकते हैं।
ग्राफिक डिजाइनिंग क्या है?

ग्राफिक डिजाइनिंग का मतलब है तस्वीरों, टाइपोग्राफी यानी टेक्स्ट को स्टाइल और रंगों का सही इस्तेमाल करके एक सुंदर और इफेक्टिव डिजाइन तैयार करना। एक डिजाइनर फोटोशॉप, इलस्ट्रेटर और कैनवा जैसे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके लोगो, मैगजीन कवर, वेबसाइट डिजाइन और बहुत कुछ बनाता है।
इसे भी पढ़ें- देश के 5 सबसे बड़े स्कॉलरशिप प्रोग्राम देते हैं पढ़ाई का पूरा खर्च, जानें डिटेल्स
12वीं के बाद कौन से कोर्स करें?(How To Become Graphic Designer After 12th)
बैचलर डिग्री (3-4 साल)-आप B.Des (Bachelor of Design) या BFA (Bachelor of Fine Arts) कर सकते हैं। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो इस फील्ड को डीप से समझना चाहती हैं।
डिप्लोमा कोर्स (6 महीने से 1 साल)-अगर आप जल्दी नौकरी पाना चाहती हैं, तो किसी भी प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट से ग्राफिक डिजाइन में डिप्लोमा कर सकती हैं।
सर्टिफिकेट कोर्स (3-6 महीने)- इसमें खास सॉफ्टवेयर जैसे केवल कोरल ड्रॉ या फोटोशॉप सिखाया जाता है।
ग्राफिक डिजाइनर बनने के लिए प्रवेश परीक्षा (Entrance Exams to Become a Graphic Designer)
अगर आप भारत के टॉप कॉलेजों (जैसे NID या IIT) से पढ़ाई करना चाहती हैं, तो इसके लिए कुछ परीक्षाएं देनी होंगी। नीचे जानें
- UCEED/CEED- यह मशहूर डिजाइनिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए नेशनल लेवल की परीक्षा है।
- NID DAT- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) में एडमिशन के लिए यह परीक्षा देनी पड़ती है।
- NIFT- अगर आप फैशन से जुड़ी डिजाइनिंग में जाना चाहते हैं, तो यह बेस्ट है।
- प्राइवेट कॉलेज- कई कॉलेज 12वीं के अंकों या अपने खुद के छोटे एप्टीट्यूड टेस्ट के आधार पर भी एडमिशन दे देते हैं।
ग्राफिक डिजाइनर कैसे बनें? ( How To Become Graphic Designer)
-1772017590393.jpg)
- सबसे पहले डिजाइनिंग के मुख्य टूल्स जैसे Adobe Photoshop, Illustrator, और InDesign पर अपनी पकड़ मजबूत करें।
- यह इस फील्ड का सबसे जरूरी हिस्सा है। आपने जो भी अच्छे डिजाइन बनाए हैं, उनका एक कलेक्शन (Portfolio) तैयार करें। कंपनियां आपकी डिग्री से पहले आपका काम देखती हैं।
- कोर्स के दौरान या बाद में किसी एजेंसी में इंटर्नशिप करें। इससे आपको पता चलेगा कि प्रोफेशनल दुनिया में काम कैसे होता है।
- आगे चलकर आप तय कर सकते हैं कि आपको लोगो मेकिंग में माहिर बनना है, वेब डिजाइनिंग में या एनीमेशन में।
ग्राफिक डिजाइनर बनने पर कितनी मिल सकती हैं सैलरी?
ग्राफिक डिजाइनर के रूप में आप एड एजेंसियों, आईटी कंपनियों, न्यूजपेपर्स या फिल्म इंडस्ट्री में काम कर सकती हैं। इसके अलावा आप फ्रीलांसिंग भी कर सकती हैं। एक फ्रेशर के तौर पर सैलरी 25,000 से 40,000 रुपये प्रति माह के बीच हो सकती है, जो अनुभव के साथ काफी बढ़ जाती है।
इसे भी पढ़ें- 12वीं पास करने के बाद बैंक में कैसे नौकरी पा सकते हैं? जानें कोर्स, योग्यता और परसेंटेज
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।