herzindagi

चेहरे पर हैं चिकनपॉक्स के दाग तो इन्हें हटाने के लिए किचन में मौजूद इन 5 चीज़ों का इस्तेमाल करें

सनबर्न के कारण चेहरे पर बहुत सारे चकत्ते पड़ जाते हैं। फुंसी-फोड़े और मुंहासों के दाग-धब्बे तो मेहनत करके आप हटा सकती हैं लेकिन सनबर्न से हुए चकत्ते और चिकन पॉक्स के निशान कभी नहीं हटते। इन्हें हटाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। तो इनसे बचने का एक ही तरीका है कि सनबर्न से बचें।&nbsp; खैर, ये तो चकत्ते पड़ने से पहले की बात है। जिनके चकत्ते पड़ चुके हैं वे क्या करें? इसके बहुत सारे इलाज हैं जिनमें से ये उपाय सबसे बेस्ट है। इसके लिए आपको किचन में मौजूद इन चीजों का इस्तेमाल करना होगा।&nbsp; <h2><span style="color: #ff00ff;">पैसे भी नहीं होंगे खर्च</span></h2> इन उपायों की सबसे अच्छी बात है कि इसमें पैसे भी खर्च नहीं होते। लेकिन बहुत कम लड़कियों को ही इन उपायों के बारे में पता होता है।&nbsp; नोट- <span class="paint">इन उपायों में से कोई एक या एक साथ दो उपाय इस्तेमाल करें। लेकिन रेग्युलर इस्तेमाल करें वो भी एक महीने तक। चकत्ते जरूर हट जाएंगे।</span>&nbsp; <div>&nbsp;</div>

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 22 Feb 2018, 14:02 IST

हल्दी

Create Image :

शुरुआत सबसे कारगर उपाय से करते हैं जो की हल्दी है। हल्दी में curcumin मौजूद होता है जो स्किन को अंदरूनी तौर पर heal करता है जिससे दाग-धब्बे धीर-धीरे हटने लगते हैं। हल्दी का इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच शहद में चुटकीभर हल्दी मिलाकर चेहरे पर रोज सुबह-शाम पंद्रह मिनट के लिए लगाएं। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। चेहरे को तौलिये से पोंछने के बजाय खुद सूखने दें। इससे आपकी स्किन मॉस्चराइज़ होगी और दाग-धब्बे धीरे-धीरे हटने लगेंगे।

आलू

Create Image :

आलू तो हर किसी के किचन में होता है। ये नैचुरल ब्लीच माना जाता है। इसलिए अगर आप चेहरे के दाग हटाने और चेहरे को गोरा बनाने के लिए ब्लीच करवाती हैं तो ब्लीच की जगह आलू का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें मौजूद स्ट्रार्च और ब्लीचिंग के गुण दाग-धब्बों के साथ पिंग्मेंटेशन को खत्म कर देता है। आलू का इस्तेमाल करने के लिए आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें। फिर इसे निचोड़कर रस निकल लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे कुछ ही दिनों में चेहरे के दाग-धब्बे हट जाएंगे। इसे जरूर इस्तेमाल करें।

टमाटर

Create Image :

टमाटर से चेहरा गोरा और बेदाग बनता है। इसमें भी ब्लीचिंग के गुण होते हैं जो चेहरा साफ करते हैं। रोज नहाने से पहले टमाटर के टुकड़े को 2-3 मिनट के लिए चेहरे पर रगड़ें। फिर नहा लें। इससे चेहरा गोरा और बेदाग बनेगा। 

पपीता

Create Image :

पपीता एक नैचुरल फेशिअल है। इसमें मौजूद पैपेन एंज़ाइम स्किन को फेयर बनाता है और दाग-धब्बों को दूर करता है। रोज सुबह पीपते का फेसपैक चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें। इससे चेहरा दस दिन में ही साफ हो जाएगा। 

नींबू

Create Image :

नींबू का इस्तेमाल तो आप करती ही होंगी। लेकिन दाग-धब्बों को हटाने के लिए इसका इस्तेमाल थोड़ा सा अलग तरीके से करते हैं। चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने के लिए इसे ग्लिसरीन के साथ मिलाकर यूज़ करें। रोज रात को नींबू के रस में मिली हुई ग्लिसरीन लगाकर सोएं और सुबह चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरे की छाईयां तक ठीक हो जाती हैं। 

नोट- जिनकी स्किन सेंसिटिव है या जलने-कटने की परेशानी हो तो इसे अवॉइड करें।