herzindagi

जानें आपकी नेल पॉलिश के कलर्स आपकी पर्सनेलिटी के बारे में क्या कहते हैं!

हर लड़की को नेल पॉलिश लगाने का शौक होता है। हो भी क्यों ना... आखिरकार नेल पॉलिश से पूरे हाथों की शोभा बढ़ा जाती है और हाथ सुंदर भी लगते हैं। कई लड़कियां डिफरेंट-डिफरेंट शेड्स के नेल पेंट्स लगाती हैं तो कई लड़कियां एक ही शेड्स लगाना पसंद करती हैं। ऐसा पर्टिकुलर पसंद के कारण होता है और आपकी पसंद आपके व्यक्तित्व के बारे में बताते हैं। इसलिए नेल पेंट्स के कलर्स से भी आप अपने व्यक्तित्व के बारे में भी जान सकती हैं।  तो अगर बिना नेल पॉलिश के आपका मेकअप पूरा नहीं होता तो अपनी पर्सनेलिटी के बारे में भी कुछ बातें जान लें। हम आपको इस स्लाइडशो में बताने वाले हैं डिफरेंट नेल पेंट के कलर्स और उसे जुड़ी पर्सनेलिटी। 

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 16 Feb 2018, 14:02 IST

रेड नेल पॉलिश

Create Image :

अधिकतर शादीशुदा महिलाएं ही रेड कलर की नेल पॉलिश  लगाती हैं। लेकिन आजकल कई लड़कियां भी रेड कलर की नेल पॉलिश लगाने लगी हैं। रेड कलर वैसे तो हमेशा डेंजर की निशानी माना जाता है लेकिन नेल पॉलिश में रेड रंग बोल्ड और कॉन्फीडेंट की निशानी माना जाता है। इसका मतलब है कि जो लड़कियां रेड कलर की नेल पॉलिश लगाती हैं वो बोल्ड और कॉन्फीडेंट होती हैं। 

पिंक नेल पॉलिश

Create Image :

पिंक तो लड़कियों का ही कलर है और इसे लगाने वाली लड़कियां सुंदर और अट्रेक्टिव व नटखट होती हैं। इन्हें दोस्तों के साथ hangout करना पसंद होता है और इन्हें खुद से बहुत प्यार होता है।

ब्लू नेल पॉलिश

Create Image :

यह कलर डीपनेस का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस कलर की नेल पॉलिश लगाने वाली लड़कियां सच्ची और ईमानदार होती हैं। इस कलर की नेल पॉलिश को लगाने वाली लड़कियां साफ-सुथरी रहना पसंद करती हैं। 

व्हाइट नेल पॉलिश

Create Image :

व्हाइट... रंगों के कॉम्बीनेशन से बना एक रंग जो हर किसी को लुभाता है। इस रंग को सबसे पवित्र रंग माना जाता है। यह पार्दर्शिता की झलक देता है। इस कलर की नेल पॉलिश पसंद करने वाली लड़कियां साफ-सुथरा रहना पसंद करती हैं और काफी स्पष्टवादी होती हैं। इस कलर की नेल पॉलिश आप जॉब के पहले दिन या किसी इंटरव्यू पर जाते वक्त लगा सकती हैं। 

ग्रे नेल पॉलिश

Create Image :

इस कलर की नेल पॉलिश लगाने वाली लड़कियों को दोस्तों के साथ रहना बहुत पसंद होता है। ये नेचर से काफी फ्रेंडली होती हैं। ये काफी सोशल होती हैं और इन्हें दोस्तों के साथ बाहर घूमना-फिरना बहुत पसंद होता है।

पर्पल नेल पॉलिश

Create Image :

इस कलर के नेल पॉलिश लगाने वाली लड़कियां धार्मिक होती हैं और हर चीज को काफी शांति से करना पसंद करती हैं। इस रंग का इस्तेमाल करने वाली लड़कियां किसी चीज का तनाव नहीं लेती और हर चीज को शांति से करना पसंद करती हैं।