ब्यूटी ट्रेंड्स रोजाना बदल रहे हैं और कुछ नया मार्केट में लेकर आ रहे हैं। आजकल नेल आर्ट का ट्रेंड काफी चलन में है। आमतौर पर आपको इसके नए-नए डिजाइंस सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएंगे। वहीं इसे करवाने के लिए हम अक्सर नेल स्टूडियो भी जाते हैं।
घर में कामकाज करने के कारण हमें ज्यादा लम्बे नेल्स रखने पसंद नहीं होते हैं। तो आइये देखते हैं छोटे नाखूनों के लिए नेल आर्ट के के कुछ आसान डिजाइंस, जिन्हें आप आसानी से घर में ही कर सकते हैं। साथ ही, बताएंगे इन डिजाइंस को बनाने का आसान तरीका-
किसी शादी या पार्टी के लिए हैवी डिजाइन के नेल आर्ट बनवाना चाहती हैं तो इस तरह के अलग से चिपकाने वाले स्टीकर या फैंसी आइटम्स खरीद सकती हैं। इस तरह के नाखून ज्यादातर ब्राइडल नेल्स में पसंद किए जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: Nail Art For Short Nails: छोटे नाखूनों के लिए परफेक्ट हैं नेल आर्ट के ये डिजाइंस, जानें इन्हें करने का आसान तरीका
चमकने वाले डिजाइन के नाखून पसंद करती हैं तो इस तरह के ग्लिटर वाली नेल पोलिश को नाखून पर लगा सकती हैं। इसे केवल 1 से 2 उंगली पर लगायें और बाकी नाखूनों के लिए आप ग्लॉसी या मैट नेल पोलिश लगा सकती हैं।
स्टोन में आपको कई सारे डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। इसमें ज्यादातर एक उंगली पर बारीक साइज के स्टोन को आप नाखूनों पर लगा सकती हैं। देखने में इस तरह के नेल्स स्टाइलिश और सोबर लुक देने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: Eid Special Nail Art: हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ईद पर करवाएं ये नेल आर्ट
कलरफुल और सिंपल डिजाइन के नेल्स पसंद करती हैं तो इस तरह के मल्टी-कलर्स की मदद से आसानी से नेल आर्ट डिजाइन आप बना सकती हैं। देखने में इस तरह का नेल आर्ट काफी कूल लुक देने का काम करता है।
यह विडियो भी देखें
अगर आपको नेल आर्ट की ये डिजाइंस पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।