toilet location as per vastu

घर की इन जगहों पर नहीं बनवाना चाहिए टॉयलेट

टॉयलेट हर घर की जरूरत है। लेकिन वास्तु के अनुसार घर की ऐसी कई जगहें व दिशाएं होती हैं, जहां पर आपको भूल से भी टॉयलेट बनवाने के बारे में नहीं सोचना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2023-09-24, 13:00 IST

जब हम अपना घर बनवाते हैं तो हर छोटी-छोटी चीज का ध्यान रखते हैं। ऐसी कई चीजें होती हैं, जिन्हें हर घर में बनवाना जरूरी होता है। बेडरूम से लेकर लिविंग एरिया, किचन और टॉयलेट के बिना घर पूरा नहीं होता है। आजकल लोग घर में एक नहीं बल्कि दो टॉयलेट भी बनवाते हैं। लेकिन जब भी आप इसे अपने घर में बनवाएं तो आपको दिशाओं व जगह का खास ख्याल रखना चाहिए।

दरअसल, जिस तरह वास्तुशास़्त्र में हर चीज के लिए एक निश्चित जगह सुनिश्चित की गई है, ठीक उसी तरह टॉयलेट के लिए भी दिशा और जगह के बारे में बताया गया है। अगर घर में गलत जगह पर टॉयलेट बनवाया जाता है तो इससे आपको कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको बता रहे हैं कि आपको घर में टॉयलेट कहां नहीं बनवाना चाहिए- 

टॉयलेट के लिए कौन सी दिशा सही नहीं है

toilet direction as per vastu

जब आप घर में टॉयलेट बनवा रहे हैं तो आपको दिशाओं का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए। मसलन, टॉयलेट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा अर्थात् ईशान कोण में ना बनवाएं। इस दिशा में टॉयलेट बनवाने से हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा, टॉयलेट के लिए पूर्व दिशा भी सही नहीं मानी जाती है। अगर इस दिशा में टॉयलेट होता है तो इससे बच्चों की पढ़ाई व करियर पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।

वहीं, उत्तर दिशा में बना टॉयलेट धन की हानि का कारण बन सकता है। ठीक इसी तरह, दक्षिण-पूर्व दिशा अर्थात् आग्नेय कोण में भी टॉयलेट बनवाने से बचना चाहिए। इससे समय-समय पर कोई ना कोई दुर्घटना होने या फिर इलेक्ट्रिकल एप्लाइंस खराब होने की शिकायत रहती है। 

इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: बाथरूम के वास्तु दोष से घर में आ सकती हैं समस्याएं, आजमाएं ये उपाय

ब्रह्मस्थान में ना बनवाएं टॉयलेट

bad place for toilet as per vastu

घर में टॉयलेट बनाने के लिए उसका मध्य स्थान अर्थात् ब्रह्मस्थान भी बिल्कुल अच्छा नहीं माना जाता है। अगर इस जगह पर टॉयलेट बना होता है तो इससे घर के सदस्यों का कभी भी विकास नहीं होता है। यहां तक कि, घर के सदस्यों को अक्सर पेट से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इसे जरूर पढ़ें:Vastu Tips: सीढ़ियों के नीचे क्यों नहीं होना चाहिए टॉयलेट, हो सकते हैं कुछ बड़े नुकसान

यह विडियो भी देखें

सीढ़ियों के नीचे ना बनवाएं टॉयलेट

कई बार लोग अपने घर को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए सीढ़ियों के नीचे के खाली स्पेस में छोटा सा टॉयलेट बना देते हैं। जिसे इमरजेंसी में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन वास्तव में इस स्थान पर भी टॉयलेट बनवाना अच्छा नहीं माना जाता है। दरअसल, यह टॉयलेट नेगेटिव होता है और इसका इस्तेमाल करने से घर में लोग अक्सर बीमार होने की शिकायत करते हैं।

तो अब आप भी अपने घर में इन जगहों पर टॉयलेट बनवाने से बचें, ताकि घर में कोई भी भी नेगेटिव एनर्जी अपने पैर ना पसार सके।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

Image Credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;