Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:16 AM IST

Vastu Tips: घर के मख्य द्वार पर क्यों लगाई जाती है घोड़े की नाल? जानें इसके वास्तु लाभ

घर में नजर न लगे। इसके लिए लोग घोड़े की नाल को लगाते हैं। आइए एक्सपर्ट से इसके वास्तु लाभ के बारे में जानते हैं, ताकि आप भी घर को नजर से बचा सके।
Updated:- 2026-01-08, 14:22 IST
image

घर के मुख्य द्वार को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, ऐसा इसलिए क्योंकि यहीं से सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा घर में आती है। ऐसा कहा जाता है कि यहां से आने वाली चीजों से भी ऊर्जा का प्रवाह बदलता है। इसी वजह से लोग मुख्य द्वार के वास्तु का खास ध्यान रखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घोड़े की नाल लगाने के पीछे क्या मान्यता है और इसके क्या वास्तु लाभ होते हैं? आइए विस्तार से एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल से जानते हैं।

घोड़े की नाल के वास्तु लाभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घोड़े की नाल को शनि ग्रह से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि सही तरीके से और सही जगह पर लगाई गई घोड़े की नाल घर को बुरी नजर से बचाती है। साथ ही घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

2 - 2026-01-08T132632.220

मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल क्यों लगानी चाहिए?

  • घोड़े की नाल मुख्य द्वार पर लगाने से नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पातीं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।
  • जिन लोगों की कुंडली में शनि दोष होता है, उनके लिए यह उपाय विशेष लाभकारी माना जाता है। इससे शनि ग्रह के अशुभ प्रभाव कम हो सकते हैं।
  • वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घोड़े की नाल लगाने से घर में धन की स्थिति मजबूत होती है और आर्थिक समस्याएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।
  • पारिवारिक कलह कम होती है और घर का वातावरण शांत और सकारात्मक बना रहता है।

घोड़े की नाल लगाने का सही तरीका

  • हमेशा घोड़े के पहने हुए लोहे की नाल का ही इस्तेमाल करें।
  • नाल को मुख्य द्वार के ऊपर यू आकार में लगाना शुभ माना जाता है।
  • नाल लगाते समय शनिवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है।
  • नाल को लगाने से पहले गंगाजल से शुद्ध करना शुभ होता है।

Gemini_Generated_Image_ahtomvahtomvahto

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: दुकान लेते समय अपनाएं ये वास्तु नियम, व्यापार में कभी नहीं होगी पैसों की कमी

घोड़े की नाल लगाते समय किन बातों का रखें ध्यान

  • टूटी या जंग लगी नाल का उपयोग न करें।
  • सजावटी नकली नाल से वास्तु लाभ नहीं मिलता।
  • नाल को जमीन पर फेंकने या पैर से छूने से बचें।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ानी है? जानें पति-पत्नी की तस्वीर लगाने की सही दिशा

अगर आप घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल लगाना एक आसान और प्रभावी उपाय माना जाता है। हालांकि, इसे सही विधि और श्रद्धा के साथ लगाना बेहद जरूरी है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik/ gemini

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।