image

Vastu Plant: यह पौधा करेगा घर के वास्तु दोष को कम, जानें इसे किस दिशा में लगाएं

Vastu Plant: घर में पेड़-पौधे हम सभी लगाते हैं, ताकि घर में खुशहाली बनी रहे। ऐसे ही एक पौधा है अजवाइन। जिसे आप अपने घर पर जरूर लगाएं।
Editorial
Updated:- 2024-09-18, 13:26 IST

Vastu Plant At Home: हर किसी को अपने घर में सुख-शांति का वास चाहिए होता है। इसलिए आजकल जब भी कोई घर बनवाता है, तो वास्तु का खास ध्यान रखता है। इसमें से कई सारे लोग अपने घर में लगे प्लांट्स को भी लगाने के लिए सही वास्तु की जानकारी लेते हैं। साथ ही, यह भी पूछते हैं कि कौन सा पौधा लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। ऐसा ही एक पौधा होता है अजवाइन का, इस पौधे को लगाने से आपके घर के वास्तु दोष कम हो जाते हैं। चलिए इस पौधे से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स जी से जानते हैं, कैसे और किस दिशा में इस पौधे को लगाना चाहिए।

अजवाइन के पौधे के लाभ (Ajwain Plant)

Tips to grow ajwain plant

अजवाइन का पौधा घर में लगाने से आपके घर के रुके हुए कार्य होने लगते हैं। साथ ही, घर से दरिद्रता भी दूर होती है। इसे लगाना अच्छा माना जाता है। इसलिए आपको इसे अपने घर में जरूर लगाना चाहिए। इस पौधे को लगाने के बाद इसका खास ख्याल जरूर रखें। इसे सूखने न दें। साथ ही, समय-समय पर इसमें पानी जरूर दें। इससे यह जितना हरभरा दिखेगा। आपके घर की परेशानियां उतनी ही दूर हो जाएंगी।

इस दिशा में लगाएं अजवाइन का पौधा

जिस तरह से हम हर एक प्लांट को लगाने की सही दिशा और जगह की जानकारी लेते हैं। वैसे ही, अजवाइन के पौधे को भी आपको सही दिशा में लगाना चाहिए। इससे भी आपका वास्तु दोष कम होता है। इसके लिए आप इसे पौधे को उत्तर-पश्चिम या दक्षिण-पूर्व दिशा में भी रख सकती हैं। इससे घर का वास्तु दोष कम होता है। लेकिन इसे कभी भी दक्षिण-पश्चिमी दिशा में नहीं रखना चाहिए। इससे आपको हानि हो सकती है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: घर की सुख-समृद्धि के लिए पूर्व दिशा में रखें ये पौधे

अजवाइन का पौधा ऐसे लगाएं

ajwain growth tips

इसे लगाने के लिए आप एक लाल रंग के गमले में साफ मिट्टी को लेकर आएं। इसके बाद उसमें अजवाइन के पौधे को लगाएं। इसमें हल्दी डालकर जल को चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके घर का वास्तु दोष कम होने लगेगा। साथ ही, घर में शांति बनी रहेगी। इस बात का खास ध्यान रखें कि अपने पौधे में से किसी को भी छोटा न ही बड़ा पौधा निकालकर देना है। ऐसा करने से आपका दोष और ज्यादा बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: घर की दक्षिण दिशा में जरूर लगाएं ये पौधे, कभी नहीं होगी धन की कमी

Ajwain plant to vastu dosh

अजवाइन के पौधे को लगाने से आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। साथ ही, आपके रुके हुए कार्य समय पर हो जाएंगे। इसको बस आपको किसी को कभी भी दान नहीं करना है। इससे आपके भाग्य पर बुरा असर हो सकता है। पंडित जी की इन बातों का ध्यान रखकर ही घर में अजवाइन का पौधा लगाएं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik/Amazon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;