(in which direction should we keep ajwain) रसोई घर में अजवाइन का इस्तेमाल विशेष रूप से किया जाता है। इसके अलावा यह स्वास्थ्य के लिहाज से भी अच्छा माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में अजवाइन का संबंध शनि ग्रह से है। शनिदेव को न्याय, कर्म और अनुशासन का ग्रह माना जाता है। सकारात्मक ऊर्जा के लिए अजवाइन का उपयोग किया जाता है। वहीं ग्रह शांति के लिए भी अजवाइन का प्रयोग किया जाता है। अजवाइन राहु ग्रह को भी शांत करने में भी मददगार साबित हो सकता है। अब ऐसे में अगर आप अजवाइन की पोटली को घर में रख रहे हैं, तो इसे रखने के लिए भी सही दिशा के बारे में विस्तार से बताया गया है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
ज्योतिषाचार्य के हिसाब से पूर्व या उत्तर दिशा में अजवाइन की पोटली रखना शुभ माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन हो सकता है। इसके अलावा सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। बता दें, पूर्व दिशा सूर्य देव की दिशा मानी जाती है। इसके अलावा ज्ञान, शिक्षा और बुद्धि प्राप्ति के लिए भी लाभदायक दिशा मानी जाती है। वहीं उत्तर दिशा कुबेर देवता की दिशा मानी जाती है। जो धन, वैभव, समृद्धि को समर्पित है। इसलिए अजवाइन की पोटली इस दिशा में रखने से लाभ हो सकता है।
दक्षिण दिशा का संबंध शनिदेव से है। इसलिए इस दिशा में अजवाइन की पोटली रखने से लाभ हो सकता है।अगर किसी जातक की कुंडली में शनि दोष है, तो दक्षिण दिशा में अजवाइन की पोटली रखना उत्तम फलदायी माना जाता है। इसे रखने से व्यक्ति को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है और रोग दोष से भी छुटकारा मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- अजवाइन के इन ज्योतिष उपायों को आजमाएं, बाधाओं से मिल सकती है मुक्ति
यह विडियो भी देखें
रसोईघर का संबंध मां अन्नपूर्णा से है। इसलिए इस दिशा में अजवाइन की पोटली रखने से व्यक्ति को कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
इसे जरूर पढ़ें- किचन में मौजूद इस मसाले से दूर करें रोजमर्रा की ये 10 समस्याएं, यूं करें इस्तेमाल
साथ ही घर में हमेशा धन-धान्य में वृद्धि होती है। इसके अलावा अगर आपको काम में सफलता नहीं मिल रही है, तो रसोई घर में अजवाइन की पोटली छिपाकर रख दें। इससे शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। साथ ही उत्तम परिणाम भी मिल सकते हैं।
अजवाइन की पोटली घर में रखने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।