Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:12 AM IST

वास्तु अनुसार स्टोर रूम में नहीं रखनी चाहिए ये चीजें

<span style="font-size: 10px;">स्टोर रूम में अक्सर हम सभी अपना बेकार सामान रखते हैं। लेकिन ऐसी कई चीजें होती हैं, जिन्हें वास्तु के अनुसार यहां पर नहीं रखना चाहिए। इससे नेगेटिविटी बढ़ती है।</span>
Updated:- 2023-11-02, 12:16 IST
Where should be the store room according to Vastu

आजकल घरों में अलग से स्टोर रूम बनवाने का चलन काफी बढ़ गया है। जब घर में एक स्टोर रूम होता है तो ऐसे में पूरे घर को आर्गेनाइज रखना काफी आसान हो जाता है। इससे हम सभी अपना अतिरिक्त सामान उस स्टोर रूम में रख देते हैं। यह सच है कि स्टोर रूम में अतिरिक्त सामान रखा जा सकता है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि वहां पर कुछ भी रख दिया जाए। 

कई बार लोग अपना बेकार का सामान या फिर कुछ भी अतिरिक्त सामान स्टोर रूम में रख देते हैं। हालांकि, वास्तु के अनुसार ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता है। इससे ना केवल स्टोर रूम में बल्कि पूरे घर में नेगेटिविटी बढ़ सकती है। स्टोर रूम का अर्थ होता है चीजों को संग्रह करने का स्थान और संग्रह हमेशा अच्छी चीजों का किया जाना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको बता रहे हैं कि आपको स्टोर रूम में किन चीजों को स्टोर नहीं करना चाहिए-

ना रखें टूटा फूटा सामान

what to keep in room according to vastu

कई बार ऐसा होता है कि हमारे घर का टूटा फूटा सामान हम स्टोर रूम में रख देते हैं। उस समय हम सोचते हैं कि इसे बाद में ठीक करवा लेंगे या फिर कबाड़ी को दे देंगे। लेकिन वास्तव में ऐसा होता नहीं है। वह टूटा फूटा सामान यूं ही स्टोर रूम में रखा रहता है। कभी भी स्टोर रूम में ऐसा सामान नहीं रखना चाहिए।

ना रखें पुराने रद्दी अखबार

do not keep newspapers in room

कुछ लोग पुरानी मैगजीन या पुराने रद्दी अखबार स्टोर रूम में इकट्ठे करते चले जाते हैं। हम यह सोचते हैं कि इसे बाद में कबाड़ में दे देंगे। लेकिन अगर स्टोर रूम में इस तरह पुरानी रद्दी रखी रहती है तो इससे पूरे घर में नेगेटिविटी फैलने लगती है। इतना ही नहीं, ऐसे घर में मां अन्नपूर्णा अपना आशीर्वाद नहीं देती है। जिसके कारण ऐसे घर में अक्सर अन्न की समस्या रहती है।

ना रखें गाड़ी का पुराना सामान

कई बार स्टोर रूम में हम अपनी गाड़ी या कार का पुराना सामान जैसे पुराने टायर या फिर स्पेयर पार्ट्स रख देते हैं। ये सभी शनि का रूप होते हैं। अगर वास्तव में इन चीजों की जरूरत नहीं है या फिर ये खराब हो चुके हैं तो इन्हें बिल्कुल भी इकट्ठा ना करें। ऐसी चीजों को स्टोर रूम में रखने से धन समृद्धि नहीं होती है।

ना रखें पुराने पोंछे

expert vastu tips

कुछ लोग अपने स्टोर रूम में घिसी हुई पुरानी झाड़ू या पोंछे रख देते हैं। उन्हें लगता है कि यह कभी ना कभी उनके काम आएंगे। जबकि वास्तव में ये कभी भी काम नहीं आते हैं। ऐसी चीजों को स्टोर रूम में रखने से बचना चाहिए। याद रखें कि आप स्टोर रूम को उतना ही साफ रखें, जितना कि आप अपने घर के बाकी कमरों को रखते हैं।

यह भी पढ़ें-Buri Nazar: बर्ताव में होने लगें ये बदलाव तो हो सकता है लगी हो आपको बुरी नजर

पूर्व या उत्तर में ना रखें ये चीजें

कभी-कभी हम अपने स्टोर रूम की पूर्व व उत्तर दिशा को काफी भारी कर देते हैं। यहां पर हम अपना सारा खाने का सामान, अनाज आदि यहां पर रखते हैं। इस दिशा में अक्सर हम बड़ी-बड़ी अलमारियां रखते हैं और वहां पर अपना सामान रखते हैं। लेकिन स्टोर रूम में पूर्व या उत्तर में कोई भारी सामान रखने से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपके विकास के रास्ते रुक जाते हैं।

यह भी पढ़ें-घर में है ऑफिस तो वास्तु के ये टिप्स दिलाएंगे करियर में सफलता

 

 


इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

Image Credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।