Vastu Tips for Peacock Photo: वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ाने के लिए घर लाएं मोर की तस्वीर, जानें लगाने की सही दिशा

वैवाहिक जीवन की शुरूआत अच्छी हो इसके लिए हम सभी कोशिश करते हैं कि जो भी चीजें हो वो बेहतर हो। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे जीवन अच्छे से बीतता है, लेकिन किसी कारण में अगर आपके बीच प्यार कम या मतभेद होते नजर आ रहे हैं, तो इसके लिए आप घर में मोर की तस्वीर को लगा सकती हैं। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने इस तस्वीर को लगाने के फायदे बताएं हैं, साथ ही इसकी सही दिशा के बारे में भी जानकारी दी है।
मोर की तस्वीर का महत्व
मोर सौंदर्य और प्रेम का प्रतीक होता है। वास्तु शास्त्र का मानना है कि घर में सही दिशा और सही तरीके से लगाई गई मोर की तस्वीर रिश्तों में मौजूद कड़वाहट को दूर कर आपसी समझ बढ़ाती है। यह सिर्फ घर का वास्तु ही सही नहीं करता है, बल्कि इससे पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है।

रिश्तों में मिठास के लिए कैसी तस्वीर लगाएं?
- दांपत्य सुख के लिए कभी भी अकेले मोर की तस्वीर न लगाएं। हमेशा दो मोर को जोड़ों में लगाएं। यह पति पत्नी की एकजुटता को दर्शाता है। साथ ही प्यार को बढ़ाता है।
- आप ऐसी तस्वीर चुनते हैं जिसमें मोर नृत्य कर रहे हों, तो यह घर में खुशहाली और पॉजिटिविटी को बनाएं रखता है।
- इस बात का ध्यान रखें कि तस्वीर का बैकग्राउंड गहरा या डरावना नहीं होना चाहिए। साफ नीले आसमान या हरियाली से भरा होना चाहिए। तभी ये शुभ माना जाता है।
मोर की तस्वीर लगाने की सही दिशा
- वास्तु में दिशा का बहुत महत्व है। गलत दिशा में लगाई गई तस्वीर लाभ के बजाय नुकसान पहुंचा सकती है।
- वैवाहिक प्रेम बढ़ाने के लिए मोर के जोड़े की तस्वीर को बेडरूम में दक्षिण-पश्चिम दिशा की दीवार पर लगानी चाहिए। इससे आपके बीच प्यार बढ़ेगा। आप इस तस्वीर को घर के ड्राइंग रूम में भी लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: वास्तु दोष से मिलेगी राहत, जानें किस धातु का हाथी रखना होता है शुभ?
इन बातों का रखें विशेष ख्याल
- कभी भी फटी हुई या धुंधली तस्वीर न लगाएं। यदि फ्रेम कांच का है और वह टूट जाए, तो उसे तुरंत बदल दें।
- ऐसी तस्वीर न लगाएं जिसमें मोर लड़ रहे हों या दुखी दिख रहे हों।
- तस्वीर पर धूल न जमने दें। धूल और गंदगी नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है, जिससे मतभेद बढ़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: चावल के डिब्बे में रखे ये एक चीज, घर में कभी नहीं होगी अन्न की कमी
मोर की तस्वीर केवल एक सजावट की वस्तु नहीं, बल्कि प्रेम का प्रतीक है। यदि पूरे विश्वास और सही नियमों के साथ इसे घर में स्थान दिया जाए, तो यह आपके रिश्तों में नई ऊर्जा और मधुरता भर सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।