Vastu Tips: चांदी हो रही है महंगी, तो इस धातु से बनी मछली रखकर सुधारें घर का वास्तु

हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में घर में रखी हर चीज का एक अलग महत्व होता है। इन सभी चीजों को सही दिशा और कार्य के लिए रखा जाता है। ऐसे में कई सारे लोग अपने घर में मछली को रखना पसंद करते हैं, जिसके लिए वो चांदी की मछली लेकर आते हैं, ताकि घर में पॉजिटिविटी बनी रहे, लेकिन आजकल चांदी के बढ़ते रेट के कारण हर कोई वो नहीं खरीद पाता है। ऐसे में आप पीतल की मछली को खरीदकर घर में रख सकती हैं। ये भी शुभ मानी जाती हैं। साथ ही वास्तु को अच्छा करती हैं। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल से जानते हैं पीतल की मछली कैसे होती है शुभ?
पीतल की मछली को घर में रखने के लाभ
वास्तु शास्त्र में पीतल को एक शुद्ध और पवित्र धातु माना गया है। पीतल की मछली घर में रखने से न केवल वास्तु दोष दूर होते हैं, बल्कि यह दिखने में भी आकर्षक और सुनहरी चमक वाली होती है, जो 'सुख-समृद्धि' का अहसास कराती है।

घर में पीतल की मछली रखने के फायदे
- आर्थिक तंगी से छुटकारा वास्तु के अनुसार, पीतल की मछली को घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में रखने से धन के आगमन के नए रास्ते खुलते हैं। यह व्यापार में उन्नति और करियर में ग्रोथ लाने में सहायक मानी जाती है।
- मछली घर की नकारात्मक ऊर्जा को कम करती है और सकारात्मक तरंगों का संचार करती है। यदि घर में क्लेश रहते हैं, तो लिविंग रूम में मछली की जोड़ी रखना फायदेमंद होता है।
- सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती है मछली इसे आप घर पर जरूर रखें।
इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: सुबह उठते ही भूलकर भी न देखें ये 3 चीजें, दिनभर रह सकती हैं परेशान
मछली रखने की सही दिशा और नियम
- पीतल की मछली रखने के लिए सबसे उत्तम दिशा उत्तर या पूर्व मानी गई है।
- मछली का मुख घर के अंदर की तरफ होना चाहिए ताकि समृद्धि घर में प्रवेश करे।
- समय-समय पर पीतल की मछली को साफ करते रहें। उस पर धूल जमना वास्तु के लिहाज से अच्छा नहीं माना जाता।
इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु दोष से मिलेगी राहत, जानें किस धातु का हाथी रखना होता है शुभ?
वास्तु का संबंध आपकी श्रद्धा और सही दिशा के चयन से है, न कि केवल महंगी धातुओं से। ऐसे में अगर आप चांदी के अलावा किसी और धातु की मछली रखती हैं, तो इसका प्रभाव की पॉजिटिव रहेगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।