(should we plant pomegranate tree in front of home) वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगे पेड़-पौधों के ज्योतिष महत्व के बारे में बताया गया है। पेड़-पौधों को देवी-देवताओं का दर्जा दिया गया है। इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि और धन-संपदा का वास होता है। साथ ही माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है। वहीं घर में कई लोग तरह-तरह के पेड़-पौधों को लगाते हैं, ताकि किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
अब ऐसे में सवाल यह है कि अनार का पेड़ घर के सामने लगाना शुभ माना जाता है या अशुभ। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
वास्तु एक्सपर्ट के हिसाब से घर के सामने अनार का पेड़ जरूर लगाएं। अनार के पेड़ में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) का वास होता है और इसे घर के सामने लगाने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही धन-धान्य में भी वृद्धि हो सकती है। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में अनार का पेड़ लगा होता है, वहां कभी धन की कमी नहीं होती है। इसलिए अनार का पेड़ जरूर लगाएं।
घर के आग्नेय दिशा में अनार का पेड़ जरूर लगाएं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिशा में लगाने से वंश वृद्धि हो सकती है और घर के सदस्यों को कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
इसे जरूर पढ़ें - क्या घर में अनार का पौधा लगाना हो सकता है शुभ, जानें क्या कहता है वास्तु
घर के सामने अनार का पेड़ लगाना बहुत शुभ माना जाता है, लेकिन अगर आप अनार का पेड़ लगा रहे हैं, तो घर के सामने बीचों बीच लगाना अशुभ माना जाता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।
अनार के पेड़ को दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इससे व्यक्ति को नकारात्मक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है और सफलता भी नहीं मिलती है। इसलिए अनार के पेड़ को दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें - घर की सुख-समृद्धि के लिए पूर्व दिशा में रखें ये पौधे
घर के सामने अनार के पेड़ लगाने से देवी-देवताओं (देवी-देवता मंत्र) का आगमन होता है और व्यक्ति को शुभ फलों की भी प्राप्ति हो सकती है। अनार शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में लगाने से घर में कभी दुखों का आगमन नहीं होता है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।