image

Vastu Shastra Upay 18 September: डाइनिंग टेबल पर सही दिशा में रखें ये चीजें, घर में हमेशा बनी रहेगी समृद्धि

डाइनिंग टेबल ज्यादातर हर कोई अपने घर में रखता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखना भूल जाता है कि इसमें किस सामान को रखना चाहिए। साथ ही किस दिशा में रखना चाहिए। इसकी जानकारी भी जरूरी है। इससे वास्तु से जुड़ी समस्याएं कम हो जाती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-09-18, 13:16 IST

घर का डाइनिंग टेबल सिर्फ घर के डेकोरेशन का हिस्सा नहीं है। बल्कि यह परिवार में प्यार और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। इसलिए अक्सर लोग इसे घर पर रखते हैं, ताकि साथ में खाना खा सके। इससे आपके घर का वास्तु भी अच्छा होता है। लेकिन डाइनिंग टेबल पर कुछ खास वस्तुएं सही दिशा में रखी जाएं, तो घर में धन, स्वास्थ्य और सुख-शांति बनी रहती है। आइए इसके बारे में विस्तार से एस्ट्रोलोजर और वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट रिद्धि बहल जी से जानते हैं।

डाइनिंग टेबल पर रखें फलों की टोकरी

डाइनिंग टेबल को सजाना हम सभी को पसंद होता है। यही वजह है कि लोग अक्सर अलग-अलग डिजाइन वाली फलों की टोकरी को टेबल पर रखते हैं, लेकिन इसे भी रखने की सही दिशा होती है। जिसे जानना जरूरी होता है। पूर्व या उत्तर दिशा में फलों की टोकरी को रखना चाहिए। यह बेहद शुभ माना जाता है। इस टोकरी में खासकर सेब और अनार को रखें। इससे आपके घर में बरकत बनी रहती है।

2 - 2025-09-18T130652.201

डाइनिंग टेबल पर रखें फूलों का गुलदस्ता

हर कोई चाहता है कि घर में सुख-समृद्धि बनी रहे। ऐसे में आप ताजे फूल का गुलदस्ता डाइनिंग टेबल पर रखें। इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इसे आप डाइनिंग टेबल पर उत्तर पूर्व दिशा में रखें, लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि गुलदस्ते में लगे फूल मुरझाए हुए नहीं होने चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा फैल सकती है। साथ ही आपके मन को भी अशांत कर सकती है।

3 - 2025-09-18T130650.299

डाइनिंग टेबल पर रखें क्रिस्टल बाउल या शोपीस

डाइनिंग टेबल पर क्रिस्टल का बाउल रखना वास्तु में बहुत शुभ माना जाता है। इसमें आप कलरफुल स्टोन या पोटपोरी रख सकते हैं, लेकिन इसे रखने के लिए भी आपको दिशा का  खास ध्यान रखना होगा। इन चीजों को रखने के लिए डाइनिंग टेबल की उत्तर दिशा अच्छी मानी जाती है। इससे परिवार में तालमेल अच्छा बना रहता है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा घरों में बनी रहती है।

यह विडियो भी देखें

1 - 2025-09-18T130655.670

इसे भी पढ़ें: Dhan Ke Vastu Upay: वास्तु के ये 4 गुप्त उपाय आज ही कर लें चुपचाप, बढ़ने लगेगी धन-दौलात

इस बार घर की डाइनिंग टेबल को सजाते या सामान रखते समय दिशा का खास ध्यान रखें। इससे आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। साथ ही घर में बरकत रहेगी। इससे आपको किसी तरह की परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। आप चाहें तो इसके लिए अपने वास्तु एक्सपर्ट से भी राय ले सकती हैं, ताकि आपके घर में हमेशा सकारात्मकता बनी रहे और आपके कार्य बिना रुकावटे नहीं आएंगी।

यह भी पढ़ें: धन हानि का कारण बन सकती हैं ये 5 गलतियां, कहीं आप में भी तो नहीं हैं ये आदतें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;