घर से वास्तु दोष कम करती है पंचमुखी हनुमान की तस्वीर, जानें कैसे लगाएं

पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति को कई सारे लोग रखते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। लेकिन पंडित सौरभ गर्ग त्रिपाठी का कहना है कि अगर आपको अपने घर को बुरी नजरों से बचाना है तो इनकी तस्वीर को आप घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। मुख्य द्वार पर पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। आर्टिकल में बताते हैं इसके क्या लाभ होते हैं और इसे कैसे लगाया जा सकता है।
पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर का क्या होता है मतलब
पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर में 5 मुख होते हैं। इसे पांच दिशाओं की सुरक्षा का प्रतीक होता है। पूर्व दिशा में हनुमान जी का मुख शत्रुनाशक, दक्षिण दिशा भय से रक्षा, पश्चिम दिशा में विष से सुरक्षा, उत्तर दिशा में भूमि और धन लाभ, ऊर्ध्व दिशा में विद्या और ज्ञाइसे लगाने से घर में शक्ति का मतलब होता है। इससे ऊर्जा का संचार सबसे ज्यादा होता है।
पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर मुख्य द्वार पर कैसे लगाएं
- सबसे उपयुक्त स्थान घर के दरवाजे के ऊपर बाहर की दीवार है, जिससे जैसे ही कोई घर में प्रवेश करे। वहां पर इसे लगाएं।
- ध्यान रखें कि हनुमान जी का चेहरा बाहर की तरफ हो।
- ऐसा करना बुरी नजर, टोने-टोटके और बाहरी नकारात्मक शक्तियों को घर के दूर रखता है।
- अगर मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में है, तो तस्वीर लगाते समय हनुमान जी का मुंह दक्षिण दिशा की ओर न हो। इस बात का ध्यान रखें।
इसे भी पढ़ें: क्या शमी के पौधे को दक्षिण दिशा में रखा जा सकता है?
पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाते समय इन बातों को जानें
- तस्वीर को हमेशा साफ जगह पर लगाएं।
- हर मंगलवार या शनिवार को तस्वीर को धूप-दीप दिखाएं।
- कभी भी तस्वीर को बाथरूम के सामने या रसोई घर पर न लगाएं।
- मंदिर में भी आपको पंचमुखी हनुमान जी को नहीं रखना है।
इसे भी पढ़ें: घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा की तरफ है तो वास्तु के ये उपाय आएंगे काम
पंचमुखी हनुमान जी आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं। इसलिए आप इन्हें मुख्य द्वार पर लगाएं। इससे आपके घर में बुरी नजर का असर नहीं दिखेगा। साथ ही, आपके घर में सकारात्मका बनी रहेगी। आपको इसे सही तरीके से लगाना है, घर की ऊर्जा अच्छी रहे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।