herzindagi
main door vastu tips

घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा की तरफ है तो वास्तु के ये उपाय आएंगे काम

Main Door Vastu: घर की उन्नति के लिए आपको वास्तु से जुड़ी बातों का पालन करना चाहिए। वास्तु आपके भूत, वर्तमान और भविष्य को संवारने में आपकी मदद करता है। 
Editorial
Updated:- 2023-12-11, 13:28 IST

घर का मुख्य द्वार वह स्थान होता है जहां से किसी भी तरह की ऊर्जा का प्रवेश होता है। इसी वजह से इसे बहुत प्रमुख माना जाता है। वास्तु की मानें तो घर का मुख्य द्वार हमेशा सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होना चाहिए जिससे घर के सभी लोगों के बीच समृद्धि बनी रहे और खुशहाली आए।

ऐसे ही यदि घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा की तरफ हो तो कई जगहों पर इसे शुभ नहीं माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यदि मुख्य द्वार दक्षिण दिशा की तरफ हो तो वो घर के मुखिया के लिए शुभ नहीं माना जाता है और घर में कई समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन कई बार आपको किसी न किसी वजह से दक्षिण दिशा वाले मुख्य द्वार का घर लेना पड़ता है और आप उसमें रहने की योजना भी बना लेते हैं।

हालांकि ऐसा हमेशा जरूरी नहीं होता है कि दक्षिण का प्रवेश द्वार सबके लिए अशुभ हो, लेकिन आपको इस तरह के घर के लिए कुछ विशेष वास्तु उपाय आजमाने की सलाह दी जाती है। आइए आइए Life Coach और Astrologer, Sheetal Shaparia जी से जानें इसके बारे में विस्तार से। 

क्या दक्षिण मुखी मुख्य द्वार वास्तु के अनुसार अच्छा है?

is south facing door good

वास्तु की मानें तो किसी भी घर का मुख्य द्वार उस घर के सटीक स्थान पर निर्भर करता है। जैसे यदि आपका मुख्य द्वार ठीक दक्षिण पूर्व दिशामें है तो ये आपके लिए शुभ नहीं होगा हालांकि यदि प्रवेश द्वार दक्षिण पूर्व और दक्षिण के बीच स्थित है तो यह आपके लिए उत्तम हो सकता है। वहीं यदि आपका प्रवेश द्वार दक्षिण पश्चिम दिशा में है तो आपको ऐसे घरों में न रहने की सलाह दी जाती है।

मान्यता यह है कि दक्षिण दिशा यम की दिशा होती है, इसी वजह से इस दिशा में मुख्य द्वार को आपके घर के लिए शुभ नहीं माना जाता है। वहीं अगर हम दूसरे पहलू की बात करें तो यम को धर्मराज भी कहा जाता है और वह न्याय और सत्यनिष्ठा के प्रतीक हैं। इस प्रकार, दक्षिण दिशा में सही ढंग से बनाया गया  प्रवेश द्वार आपके लिए प्रसिद्धि और भाग्य ला सकता है।

दक्षिण मुखी मुख्य द्वार के लिए वास्तु उपाय 

यदि आपके घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा की तरफ खुलता है तो इसे हमेशा साफ़ सुथरा रखना जरूरी है, जिससे किसी भी नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश घर के भीतर न हो पाए। इस तरह के द्वार के लिए विशेष वास्तु टिप्स आजमाने की सलाह दी जाती है। 

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें: क्या दक्षिण मुखी घर आपके लिए हो सकता है शुभ? जानें वास्तु एक्सपर्ट की राय

दक्षिण दिशा के मुख्य प्रवेश द्वार का रंग कैसा होना चाहिए 

मुख्य प्रवेश द्वार को लाल या पीले रंग से रंगना अच्छा विकल्प माना जाता है। यदि आप इस स्थान के लिए सही रंगों का चुनाव नहीं कर सकती हैं तो अग्नि तत्व को बढ़ाने के लिए लाल रोशनी करें और इस स्थान इस स्थान पर कभी भी अंधेरा न होने दें। इसके साथ ही अगर आप मुख्य द्वार पर चौड़ी और लाल या नारंगी रंग की डोरमैट लगाएं इससे घर के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। 

दक्षिण दिशा के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगाएं पौधे 

plants at main door

यदि आपका प्रवेश द्वार दक्षिण दिशा की तरफ है तो आप उस स्थान पर हरे पौधे लगाएं जिससे आपके घर और प्रवेश द्वार का अग्नि तत्व मजबूत होता है। इस स्थान पर आप यदि मुख्य रूप से तांबे से बने सजावटी सामान रखती हैं तो यह आपके लिए बहुत शुभ हो सकता है और ये किसी भी नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने में मदद करता है।

आप किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने के लिए मुख्य द्वार पर त्रिकोणीय आकार की तांबे की प्लेट भी लटका सकती हैं या फिर इस स्थान पर विंड चाइम लगा सकती है। 

दक्षिण दिशा के मुख्य द्वार पर रखें पानी का बर्तन 

यदि आपका मुख्य द्वार दक्षिण दिशा की तरफ है तो आपको हमेशा मुख्य द्वार हमेशा पीतल के बर्तन में पानी भरकर रखना चाहिए। इससे जो भी नकारात्मक ऊर्जा है वो पानी में अवशोषित हो जाएगी और आपके घर में किसी भी परेशानी का प्रवेश नहीं होता है। 

इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: दक्षिण मुखी घर के लिए आप भी फॉलो करें ये वास्तु टिप्स, घर में आएगी खुशहाली

दक्षिण दिशा के मुख्य द्वार पर लगाएं शुभ चिह्न 

what signs to be placed at main door

यदि आपका मुख्य प्रवेश द्वार इस दिशा की तरफ है तो आप मुख्य द्वार पर कुछ विशेष चिह्न अंकित करें। आप मुख्य द्वार पर ॐ और स्वास्तिक जैसे चिह्न बना सकती हैं, इससे आपके घर में किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है और घर में खुशहाली बनी रहती है। 

अगर आपके घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा की तरफ है तो आपको यहां बताए वास्तु उपाय आजमाने चाहिए जिससे हमेशा खुशहाली बनी रहे। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।