Mahashivratri Vastu Upay 2026: महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर चढ़ा जल दूर करेगा घर का वास्तु दोष, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

महाशिवरात्रि का दिन सबसे खास होता है। इस दिन आप चाहें तो कई सारे ऐसे उपाय को कर सकती हैं, जिसे करने के बाद आपके जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं। बस आपको सही तरीके से ये उपाय करना होगा। शिवलिंग पर चढ़ा हुआ जल आपके घर के वास्तु में सुधार ला सकता है। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने इसके बारे में विस्तार में बताया है, जिसका ध्यान रखकर आप भी अपने जीवन की परेशानियों को कम कर सकती हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
शिवलिंग पर चढ़े जल का क्या होता है महत्व?
शास्त्रों के अनुसार, जब हम मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं, तो वह जल शिव तत्व और ब्रह्मांडीय ऊर्जा से अभिमंत्रित हो जाता है। यह जल नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। इसलिए जब आप इसे घर में इस्तेमाल करती हैं, तो इससे वास्तु से जुड़ी समस्याएं कम हो सकती हैं।

वास्तु दोष दूर करने के लिए शिवलिंग पर चढ़े जल को इस्तेमाल का सही तरीका
- यदि आपके घर में कलह रहता है या बने हुए काम बिगड़ जाते हैं, तो ऐसे में आप महाशिवरात्रि के दिन जल को शिवलिंग पर चढ़ाएं इसके बाद इसे छोटे से पात्र में करके घर ले आएं।
- इस पवित्र जल को घर लाकर सबसे पहले अपने कुलदेवता का स्मरण करें।
- इसके बाद 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करते हुए घर के हर कोने में इस जल का छिड़काव करें।
- इस जल को उन कोने में जरूर छिड़के जहां पर अंधेरा रहता है।
- घर का मुख्य द्वार वास्तु का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इस जल को मुख्य द्वार पर छिड़कने से नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पातीं और लक्ष्मी का आगमन सुगम होता है।
यह भी पढ़ें- Vastu For Bangles: कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं चूड़ियों से जुड़ी ये गलतियां? आज ही सुधारें वरना रूठ जाएंगी लक्ष्मी
शिवलिंग का जल छिड़कते समय किन बातों का रखें ध्यान
- जल का छिड़काव करते समय मन में शुद्ध विचार रखें और स्नान के बाद ही यह कार्य करें।
- ध्यान रखें कि इस पवित्र जल का छिड़काव शौचालय या गंदगी वाले स्थान पर न हो।
- यदि जल बच जाए, तो उसे किसी गमले या पीपल के पेड़ की जड़ में डाल दें।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में नहीं टिक रहा पैसा? महाशिवरात्रि के दिन करें ये एक खास उपाय
महाशिवरात्रि का यह छोटा सा उपाय आपके घर के वातावरण को बदल सकता है। वास्तु दोष केवल दिशाओं का खेल नहीं, बल्कि ऊर्जा का असंतुलन है। महादेव के ऊपर चढ़ा हुआ जल आपकी इस समस्या को कम कर सकता है। साथ ही आपके जीवन की परेशनियों को कम कर सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/ Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।