Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:53 PM IST

Vastu Tips: एक ही स्लैब पर है चूल्हा और सिंक? जानें किचन के इस वास्तु दोष को कैसे दूर करें

अगर आपके घर में भी एक ही स्लैब पर चूल्हा और सिंक हैं, तो ऐसे में किन चीजों का ध्यान रखकर आप वास्तु दोष को कम कर सकती हैं। इसके बारे में पूरी जानकारी एक्सपर्ट से जानें।
Updated:- 2026-02-04, 12:52 IST
image

जब भी लोग अपनी किचन को तैयार करवाते हैं, तो इसमें कई सारी चीजों का खास ध्यान रखते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे घर की बरकत में असर पड़ता है, लेकिन जब हम किराए पर घर लेते हैं, तो ऐसे में हर चीज का ध्यान रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां पर बनाई गई चीजें किसी और के हिसाब से होती हैं। कई सारे लोग घर में किचन बनवाते समय चूल्हा और सिंक एक ही स्लैब पर तैयार करा लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे आपके घर की बरकत पर असर पड़ता है। ऐसे में आप एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल से जानें कि किस तरह से आप इस वास्तु दोष को कम कर सकती हैं, ताकि आपक जीवन की परेशानियां कम हो सके।

चूल्हा और बर्तन का सिंक एक स्लैब पर क्यों नहीं होना चाहिए?

अग्नि और जल का मिलन ऊर्जा के संतुलन को बिगाड़ देता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, चूल्हा दक्षिण-पूर्व में होना चाहिए और सिंक उत्तर-पूर्व में। जब ये एक ही स्लैब पर होते हैं, तो घर के सदस्यों के बीच कलह, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और आर्थिक तंगी आने की संभावना बढ़ जाती है।

1 - 2026-02-04T114933.567

बिना स्लैब तोड़े वास्तु का कैसे करें निवारण?

  • यदि आपके किचन का ढांचा ऐसा है कि आप चूल्हा या सिंक की जगह नहीं बदली जा सकती है, तो आप नीचे दिए गए सरल उपायों को अपनाकर इसके नकारात्मक प्रभाव को कम कर सकती हैं।
  • इसके लिए आप चूल्हे और सिंक के बीच में लकड़ी का एक छोटा सा बोर्ड या पार्टीशन रखें। लकड़ी अग्नि और जल के बीच संतुलन का काम करती हैं। साथ ही इन दोनों ऊर्जा को बराबर रखने का काम करती हैं।
  • सिंक और चूल्हे के बीच में एक छोटा सा मनी प्लांट या कोई भी हरा पौधा रखें। हरा रंग विकास का प्रतीक है और यह अग्नि व जल के टकराव को शांत करता है।
  • वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, चूल्हे और सिंक के बीच एक क्लियर क्वार्ट्ज क्रिस्टल या वास्तु पिरामिड रखने से भी नकारात्मक ऊर्जा का संचार रुक जाता है।
  • कोशिश करें कि बर्तन धोने के बाद सिंक हमेशा सूखा रहे। यदि दोनों के बीच की दूरी बहुत कम है, तो इस्तेमाल न होने पर चूल्हे को ढक कर रखें।

2 - 2026-02-04T114935.785

 

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: चांदी हो रही है महंगी, तो इस धातु से बनी मछली रखकर सुधारें घर का वास्तु

किचन में चूल्हा और सिंक एक ही दिशा में होना रिश्तों में तनाव पैदा कर सकता है। लेकिन इसका निवारण भी किया जा सकता है। छोटे-छोटे बदलाव और सही वास्तु उपायों के माध्यम से आप अपने घर की सकारात्मकता को वापस पा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: सुबह उठते ही भूलकर भी न देखें ये 3 चीजें, दिनभर रह सकती हैं परेशान

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।