
हमारे घर के वास्तु के लिए कई ऐसे पौधे हैं जो विशेष रूप से आवश्यक माने जाते हैं। तुलसी, मनी प्लांट, शमी जैसे पौधे घर के लिए शुभ होते हैं वहीं कुछ ऐसे भी पौधे हैं जो घर में लगाने के सुख समृद्धि का वास होता है। ऐसे ही पौधों में से एक है जेड प्लांट।
वास्तु के अनुसार जेड प्लांट को मनी ट्री, फोलर प्लांट, फ्रेंडशिप ट्री या गुड लक ट्री के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि घर में सही दिशा में लगा हुआ जेड प्लांट घर की समृद्धि का कारक बन सकता है और यह धन को विशेष रूप से अपनी और आकर्षित करता है।
आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shaparia से जानें इस पौधे से जुड़े कुछ वास्तु नियमों के बारे में और इसे घर के किस स्थान पर रखना शुभ माना जाता है।

भाग्य और धन का स्वागत करने के लिए जेड प्लांट लगाने का सबसे अनुकूल और प्रभावी स्थान आपके घर के प्रवेश द्वार पर है। यदि आप इसे घर के मुख्य द्वार पर रखती हैं तो यह घर में ऊर्जा के प्रवाह को बनाए रखने में मदद करता है। यह पौधा घर के लोगों को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। यदि आप इसे मुख्य द्वार पर लगाती हैं तो यह घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बनाए रखने में मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर में लगा ये 1 चमत्कारी पौधा कर सकता है धन की वर्षा, ध्यान रखें ये टिप्स

मुख्य द्वार के अलावा आप जेड प्लांट को अपने हॉल या ड्राइंग रूम की दक्षिण पूर्व दिशा में घर के अंदर रखें तो यह आपके घर में धन को आकर्षित करने में मदद करता है। यह एक इंडोर प्लांट है इसलिए इसे घर के भीतर इन स्थानों पर रखना बेहतर माना जाता है। इस पौधे को आप लिविंग रूम की खिड़की में भी रख सकती हैं, जिससे इसे पर्याप्त घूप मिल सके।
इसे जरूर पढ़ें: मनी प्लांट को बड़ा और हरा-भरा बनाए रखने के लिए ये आसान हैक्स अपनाएं
जेड प्लांट आपके घर को अच्छी तरह से उत्साही ऊर्जा देता है और निरंतर विकास को प्रोत्साहित करता है। फेंगशुई और वास्तु के अनुसार धन और भाग्य का स्वागत करने के लिए जेड प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा पर जहां शुक्र ग्रह का शासन होता है वहां रखें।
इस दिशा में रखा जेड प्लांट घर में धन वृद्धि कर सकता है। स्वास्थ्य, सद्भाव और संपन्न व्यवसाय को प्रोत्साहित करने के लिए जेड प्लांट को पूर्व दिशा में रखें। यदि आप रचनात्मकता और बच्चों के भाग्य को बढ़ावा देना चाहते हैं तो इसे घर की पश्चिम दिशा में स्थापित करने की सलाह दी जाती है। इसे या तो कमरे के दक्षिण-पूर्व कोने में या बच्चों की स्टडी टेबल पर रखें।

यदि वास्तु की मानें तो जेड प्लांट कभी भी बाथरूम या बेडरूम में (बेडरूम में रखें ये पौधे) नहीं रखना चाहिए। इसे कभी भी 3 फीट की ऊंचाई से अधिक नहीं बढ़ने देना चाहिए। चूंकि इस पौधे को धन का प्रतीक माना जाता है इसलिए इसे कभी भी गन्दगी वाले स्थान पर न रखें। जेड प्लांट कभी भी आपको अंधेरे वाले स्थान पर नहीं रखना चाहिए।
हमेशा कोशिश करें कि इसे सूर्य की रोशनी वाले स्थान पर रखें। अंधेरे में रखा हुआ जेड प्लांट नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकता है। इस पौधे को हमेशा घर की बालकनी में, मुख्य द्वार पर, छत में या फिर खिड़की के पास रखें। यदि आप इसे घर के भीतर रखते हैं तब भी समय -समय पर इसे धुप में क्रूर निकालें।
इस प्रकार यदि आप घर में वास्तु के सही नियमों के अनुसार जेड प्लांट लगाती हैं तो यह घर की समृद्धि का कारण बन सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
images: freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।