what happens if we keep dustbin on terrace

क्या घर की छत पर रख सकते हैं कूड़ेदान?

वास्तु शास्त्र में घर में मौजूद और घर के आसपास मौजूद वस्तुओं से जुड़े नियमों के बारे में बताया गया है। ठीक ऐसे ही घर में डस्टबिन रखने की जगह के बारे में भी काफी कुछ वर्णित है।
Editorial
Updated:- 2024-01-30, 17:26 IST

Ghar Ki Chhat Par Kude Daan Rakhne Se Kya Hoga: घर से जुड़ी हर एक वस्तु का वास्तु शास्त्र में उल्लेख मिलता है। वास्तु शास्त्र में घर में मौजूद और घर के आसपास मौजूद वस्तुओं से जुड़े नियमों के बारे में बताया गया है। ठीक ऐसे ही घर में डस्टबिन रखने की जगह के बारे में भी काफी कुछ वर्णित है।

वास्तु शास्त्र में ऐसा माना गया है कि डस्टबिन रखने की जगह घर में बहुत मायने रखती है क्योंकि कूड़ेदान की जगह घर में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के संचार को निर्धारित करती है। ऐसे में कूड़ेदान घर में वास्तु अनुसार रखना चाहिए।वहीं, कुछ लोग कूड़ेदान को घर की छत पर रखते हैं। क्या यह ठीक है? ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए काफी कुछ बताया।

क्या घर की छत पर कूड़ेदान रखना ठीक है? 

kya ghar ki chhat par kude daan rakhna chahiye

घर की हर एक दिशा और स्थान किसी न किसी ग्रह से संबंध रखता है। ऐसे में घर की छट की बात करें तो उसका संबंध राहु से है। घर की छत अगर स्वच्छ रहती है तो राहु का दुष्प्रभाव घर पर नहीं पड़ता है और राहु शुभ परिणाम जीवन में लेकर आता है।

यह भी पढ़ें: क्या घर की छत पर केले का पेड़ लगा सकते हैं?

वहीं, अगर घर की छत गंदी रहे तो राहु का बुरा असर पूरे घर और घर के सदस्यों पर नजर आने लगता है। राहु के दुष्प्रभाव के कारण घर की तरक्की रुक जाती है और घर की आर्थिक स्थिति बुरी तरह बिगड़ने लगती है। भयंकर धन हानि के योग बनने लगते हैं। 

kya ghar ki chhat par kude daan rakh sakte hain

ऐसे में अगर कूड़ेदान को घर की छत पर रखते हैं तो इससे घर की छत पर गंदगी फैलती है और छत गंदी होना राहु को अशांत करता है जिससे नकारात्मक परिणाम नजर आने लग जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि घर की छत से सबसे ज्यादा वास्तु दोष होता है। 

यह भी पढ़ें: Expert Advice : घर में कूड़ादान रखने की भी है अलग दिशा, जानें क्या कहता है वास्तु

इसी कारण से घर की छत को हमेशा सजाकर और स्वच्छ रखना चाहिए। इसके अलावा, राहु एवं सभी ग्रहों को शांत बनाये रखने के लिए घर की छत पर फूलों वाले पौधे लगाने चाहिए। इससे घर में समृद्धि आती है और पारिवारिक शांति एवं प्यार बना रहता है। 

यह विडियो भी देखें

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि क्या घर कि छत पर कूड़ेदान रखना चाहिए या नहीं और क्या है इसके पीछे का कारण। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: freepik, herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;