can we make kitchen under stairs

घर की सीढ़ियों के नीचे रसोई होना शुभ है या अशुभ?

वास्तु शास्त्र में यह बताया गया है कि घर में अगर सीढ़ियां हैं तो उसके आसपास, उसके ऊपर या उसके नीचे किन चीजों को रखना चाहिए या कैसा निर्माण कराना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2023-12-01, 15:40 IST

Kitchen Under Stairs: वास्तु शास्त्र में घर से जुड़ी हर एक वस्तु के बारे में विस्तार से बताया गया है। घर में कौन से स्थान पर क्या होना चाहिए, किस रंग का होना चाहिए, किस प्रकार का होना चाहिए, किन चीजों को घर में रखने से बचना चाहिए, घर के हर एक हिस्से की दिशा कैसी होनी चाहिए आदि के बारे में वास्तु शास्त्र हमें बताता है।

ठीक ऐसे ही वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि घर में अगर सीढ़ियां हैं तो उसके आसपास, उसके ऊपर या उसके नीचे किन चीजों को रखना चाहिए या कैसा निर्माण कराना चाहिए। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानेंगे कि सीढ़ियों के नीचे रसोई के होने का क्या मतलब होता है और क्या हैं इसके शुभ-अशुभ परिणाम।  

घर की सीढ़ियों के नीचे रसोई होना शुभ है या अशुभ?

stairs ke niche rasoi ka hona

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सीढ़ियों का संबंध राहु से होता है। वहीं, घर की रसोई का संबंध नवग्रहों (नवग्रहों की आरती) से माना जाता है। राहु एक पाप ग्रह है जबकि नव ग्रह की हिन्दू धर्म में पूजा की जाती है। राहु इन नव ग्रहों से बाहर गिने जाते हैं क्योंकि वह राक्षस देह से उत्पन्न हुए हैं। 

यह भी पढ़ें: पूजा करते समय इस दिशा में मुख करके बैठने से हो सकती हैं सभी मनोकामनाएं पूरी

वहीं, राहु को नव ग्रहों का दुश्मन भी कहा जाता है। ऐसे में घर में मौजूद हर वो वस्तु या स्थान जिसका संबंध राहु (राहु को मजबूत करने के उपाय) से हो उसे आसपास नवग्रहों या अन्य ग्रहों से संबंधित वस्तु न तो रखनी चाहिए और न ही नव ग्रहों से संबंधित कोई निर्माण कराना चाहिए। इससे अशुभ होता है।

यह भी पढ़ें: वास्तु अनुसार स्टोर रूम में नहीं रखनी चाहिए ये चीजें

असल में, घर की रसोई हेमशा खुली रखी जाती है यानी कि खुले स्थान पर होनी चाहिए क्योंकि यहां अग्नि देव स्थापित होते हैं। अग्नि को नियंत्रित करती है पंच तत्वों में से एक वायु। अगर अग्नि का स्थान बंधा हुआ होगा तो घर में क्लेश, नकारात्मकता, अशांति का वास होगा।

यह विडियो भी देखें

 

अगर आपके भी घर में सीढ़ियों के नीचे रसोई बनी हुई है तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान लें कि सीढ़ियों के नीचे रसोई होने का क्या अर्थ होता है और वास्तु में इसे शुभ माना जाता है या अशुभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;