in which direction we should keep horse idol face

घोड़े की मूर्ति का मुख घर में किस दिशा में रखनी चाहिए?

वास्तु शास्त्र में घर में रखी मुर्ति के लिए सही स्थान और दिशा के बारे में बताया गया है। अब ऐसे में घोड़े की मूर्ति के मुख घर की किस दिशा में रखना चाहिए। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-01-01, 12:00 IST

घर की वास्तु का व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्व होता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर घर का वास्तु सही हो, तो व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और शुभ परिणाम भी मिलते हैं। इतना ही वहीं तरक्की से सभी रास्ते भी खुल जाते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं, अगर घर का वास्तु सही नहीं है, तो व्यक्ति को जीवन में हमेशा परेशानियां ही झेलनी पड़ती है। यहां तक की मेहनत करने के बाद जातक को सफलता नहीं मिलती है। अब ऐसे में अगर आप अपने घर का वास्तु सही रखना चाहते हैं, तो घोड़े की मूर्ति के सही दिशा में रखने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

घर की किस दिशा में घोड़े की मूर्ति रखें?

HORSE FACE IDOL

घर की उत्तर दिशा में घोड़े की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिशा में घोड़े की मूर्ति रखने से जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है और हंसी-खुशी का माहौल रहता है। इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति के व्यापार में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है, तो दुकान या ऑफिस में उत्तर दिशा तरफ रखने से लाभ हो सकता है और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।
इसके अलावा आप घर की दक्षिण दिशा में घोड़े की मूर्ति रख सकते हैं। इस दिशा में मूर्ति रखने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है और जीवन में चल रही समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।

इसे जरूर पढ़ें -   क्या गिफ्ट में कांच की चीजें देना सही है?

घर में घोड़े की मूर्ति रखने का महत्व क्या है?

Horse idol

घोड़े को गति, शक्ति और सफलता का प्रतीक माना जाता है। घर में घोड़े की मूर्ति रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

इसे जरूर पढ़ें -  क्या घर के सामने पपीता का पेड़ लगाना चाहिए?

घोड़े की मूर्ति को धन और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। इसे उत्तर दिशा में रखने से विशेष रूप से धन लाभ होने की संभावना बढ़ती है। घोड़े की मूर्ति रखने से करियर में प्रगति होती है और सफलता मिलती है। आपको बता दें, घोड़े की मुद्रा खुश और दौड़ती हुई होनी चाहिए। घर में घोड़े की मूर्ति रखने से मानसिक शांति भी मिल सकती है।

यह विडियो भी देखें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;