Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:33 AM IST

Vastu Tips: किचन सिंक के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, बन सकती हैं वास्तु दोष का कारण

अगर आपके घर में किसी भी तरह का वास्तु दोष है तो आपको अपने घर में कुछ बदलाव लाने की जरूरत होती है। मुख्य रूप से आपको घर के किचन सिंक से जुड़ी कुछ गलतियों से बचना चाहिए। आइए जानें उनके बारे में।
Updated:- 2025-11-18, 18:31 IST
image

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की रसोई वह स्थान होता है जो पूरे घर की ऊर्जा को केंद्रित रखती है। यह स्थान बहुत पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा से भरा माना जाता है। यह केवल भोजन बनाने का स्थान नहीं होता है बल्कि घर के सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि का केंद्र भी माना जाता है। इसलिए किचन में रखी हर चीज़ और उनकी दिशा का जीवन में सीधा असर परिवार की ऊर्जा पर ही पड़ता है। आजकल लोग किचन में कुछ स्थानों पर सामान रखते हैं और उसे स्टोरेज की जगह बना लेते हैं। मुख्य रूप से महिलाएं किचन के किसी भी कोने में स्टोरेज बना लेती हैं। उनमें से ही एक स्थान है किचन सिंक। महिलाएं किचन सिंक के नीचे कुछ ऐसी चीजें रख देती हैं जो पूरे घर के जीवन में भी नकारात्मक प्रभाव डालने लगती हैं। वास्तु की मानें तो आपको किचन सिंक के नीचे कुछ ऐसी चीजें नहीं रखनी चाहिए जिनसे नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित हो। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें ऐसी कुछ चीजों के बारे में।

किचन सिंक के नीचे कूड़ादान न रखें

कई बार हम किचन को साफ-सुथरा दिखाने के लिए सिंक के नीचे कूड़ादान छिपाकर रख देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार यह शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि सिंक जलतत्व से जुड़ा होता है और जल में वरुण देव का वास माना जाता है।

never place dustbin inside kitchen

ऐसे में यदि आप सिंक के ठीक नीचे ही कूड़ादान रखती हैं तो ये आपके लिए शुभ नहीं माना जाता है और इसे वरुण देव का अपमान समझा जाता है। यही नहीं ऐसा भी माना जाता है कि सिंक के पास मौजूद नाली से आने वाली गंदी ऊर्जा और कूड़े की नकारात्मकता मिलकर ज्यादा दोष उत्पन्न करती हैं। इसका प्रभाव परिवार के लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इसकी वजह से घर में अचानक खर्च और मानसिक तनाव भी बढ़ सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: घर में है Open Kitchen तो जरूर करें ये 3 काम, नहीं लगेगा वास्तु दोष

किचन सिंक के नीचे झाड़ू न रखें

झाड़ू को घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर करने का एक सामान माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि आपको घर की कुछ विशेष जगहों पर ही झाड़ू रखनी चाहिए। यही नहीं झाड़ू को ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां किसी दूसरे की नजर न पड़े, इसी वजह से लोग झाडू को छिपाकर सिंक के नीचे रखते हैं। खासतौर पर महिलाएं झाड़ू को सिंक के नीचे रखती हैं। हालांकि वास्तु के नियमों के अनुसार ऐसा करना गलत होता है और माना जाता है कि सिंक के नीचे गंदे स्थान पर झाड़ू रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसी वजह से झाड़ू को सिंक के नीचे रखना गलत माना जाता है। वहीं इसका एक कारण यह भी है कि सिंक का स्थान जल तत्व से जुड़ा होता है, जबकि झाड़ू पृथ्वी तत्व का प्रतीक है और दोनों एक दूसरे से विपरीत हैं, इसी वजह से सिंक के नीचे झाड़ू रखने की मनाही होती है।

what not to place inside kitchen

सिंक के नीचे जूठे बर्तन बिल्कुल न रखें

आपको कभी भी सिंक के नीचे जूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए इससे आपका राहु खराब होता है। जूठे बर्तनों को वास्तु में बेहद अशुभ माना जाता है क्योंकि इनमें नकारात्मक ऊर्जा, बैक्टीरिया और अपवित्रता पनपती है। जब आप इन्हें सिंक के नीचे रखते हैं, तो यह स्थान और भी दूषित हो जाता है, जिससे किचन की सकारात्मक ऊर्जा खत्म होने लगती है। जूठे बर्तनों को रात में कभी भी खुला या सिंक के नीचे छोड़कर नहीं सोना चाहिए। कोशिश करें कि आप हमेशा बर्तन साफ करके ही रखें जिससे किसी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह न हो सके।

इसे जरूर पढ़ें: वास्तु के अनुसार कैसी बनाएं किचन? इन 20 टिप्स को फॉलो करने से होगी धन की वर्षा

अगर आप भी किचन सिंक से जुड़ी से गलतियां करती हैं तो आपको इस आदत को तुरंत बदल देने की जरूरत है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।