Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:14 AM IST

Vastu Tips: घर के लिए कैसी मोर की मूर्ति होती है शुभ?

Vastu Tips: अक्सर लोगों को घर में किस धातु की मोर की मूर्ति लगाएं इस बात को लेकर असमंजस रहती है। ऐसे में आज हम आपको घर के अंदर किस धातु की मूर्ति लगाना शुभ होता है। इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
Updated:- 2025-01-27, 19:22 IST
silver peacock statue vastu

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत अधिक महत्व है। इसी के अनुसार घर के अंदर हर चीज को रखने का एक निश्चित स्थान बताया गया है। इसमें घर के कमरे, रसोई, बाथरूम, लाइट आदि से लेकर चीजों को रखने की भी एक निश्चित जगह होती है। अक्सर आपने देखा होगा लोग अपने घरों में कई तरह के जानवरों की तस्वीरें और मूर्तियां रखते हैं। उन्हीं में से एक हमारा राष्ट्रीय पक्षी मोर है। मोर भारतीय संस्कृति में सौभाग्य, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। यह भगवान शिव के बेटे कार्तिकेय की सवारी है, जो कि गॉड ऑफ वॉर भी है। ऐसे में इस पक्षी को ज्ञान, बलवान और रक्षा का सूचक माना गया है।

अक्सर आपने लोगों के घरों में मोर की मूर्ति रखे देखी होगी। फेंगशुई के अनुसार भी घर में मोर की मूर्ति रहने से सुख-शांति का माहौल बना रहता है। साथ ही, मोर को घर में रखने से नेगेटिव ऊर्जा भी नहीं आती है, लेकिन वास्तु के अनुसार घर के अंदर कुछ भी रखने का एक स्थान और दिशा का चयन करना बहुत जरूरी होता है। यदि आप इसके विपरीत इनको रखते हैं, तो इसका हमें शुभ फल नहीं प्राप्त होता है। आप भी घर में मोर की मूर्ति रखने को लेकर विचार कर रही हैं, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि किस धातु के मोर की मूर्ति घर में रखना अच्छा होता है। साथ ही, इसके लिए कौन-सी दिशा सही है। इसके बारे में हमें ज्योतिषाचार्य अरविंद त्रिपाठी ने बताया है।

घर में किस धातु से बने मोर की मूर्ति रखें ?

which meal peacock best for home

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर के अंदर चांदी से बने मोर की मूर्ति रखना बेहद शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही, घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहता है। यह घर के कई वास्तु दोष भी खत्म करता है। चांदी के मोर की मूर्ति रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसको घर में रखने से धन संकट की समस्याएं भी खत्म होती है। साथ ही, किसी जातक की अगर शादी में बाधा आ रही हो तो यह उसका भी निवारण करता है। कहा जाता है यदि मोर का जोड़ा पति-पत्नी अपने बेडरूम में रखते है, तो इससे दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होता है। यदि आप चांदी की मूर्ति नहीं रख सकते हैं तो एल्युमिनियम धातु का मोर भी रखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: बिना तोड़फोड़ किए घर से ऐसे दूर कर सकते हैं वास्तु दोष, पंडित जी के इन उपायों पर दें ध्यान

मोर की मूर्ति किस दिशा में रखें ?

peacock direction

अब सवाल यह आता है कि चांदी का मोर रखने के लिए कौन-सी दिशा अच्छी होती है। आपको बता दें कि चांदी के मोर की मूर्ति हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में रखनी चाहिए। इसके अलावा आप इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं। जब भी आप मोर की मूर्ति खरीदें तो ध्यान रखें कि मोर नाचने की अवस्था में हो। ऐसी मूर्ति रखने से घर में हमेशा खुशहाली का माहौल रहता है।

ये भी पढ़ें: क्या दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना ठीक है, जानें क्या कहता है वास्तु

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:amazon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।