Vastu Upay For Home: घर का बड़ा से बड़ा वास्तु दोष होगा दूर, मंगलवार और शनिवार के दिन करें ये महाउपाय

भारतीय संस्कृति और धर्म में स्वस्तिक को अत्यंत शुभ एवं पवित्र चिह्न माना गया है। यह न केवल धार्मिक अनुष्ठानों में प्रयुक्त होता है, बल्कि वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में भी इसका विशेष महत्व है। स्वस्तिक घर में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और नकारात्मक शक्तियों को दूर करने में सहायक होता है। ऐसा माना जाता है कि अगर किसी घर में कोई भी वास्तु दोष है, तो उसे दूर करने के लिए आपको घर पर स्वस्तिक का चिह्न जरूर बनाना चाहिए। यही नहीं यदि आप सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शनिवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर स्वस्तिक बनती हैं तो इससे आपको भविष्य में शुभता मिलने के योग बढ़ जाते हैं।
घर में बनाया गया स्वस्तिक न केवल आपके घर की आर्थिक स्थिति को ठीक करता है, बल्कि परिवार के सदस्यों को भी मानसिक शांति और सफलता प्रदान करता है। आपके घर पर कोई भी बड़ा से बड़ा वास्तु दोष क्यों न हो आप स्वस्तिक के इस उपाय से उसे दूर कर सकते हैं। आइए सेलेब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी से जानें इसके बारे में विस्तार से कि आपको स्वस्तिक कहां और किस दिन बनाना चाहिए जिससे वास्तु दोषों से मुक्ति मिले।
इन दो दिनों में बनाएं स्वस्तिक का चिह्न

आपके घर के किसी भी स्थान पर वास्तु दोष क्यों न हो आपको इसे दूर करने के लिए सप्ताह के दो दिनों में घर पर स्वस्तिक जरूर बनाना चाहिए। मंगलवार और शनिवार को स्वास्तिक बनाने का विशेष महत्व होता है। घर में मंगलवार और शनिवार के दिन स्वास्तिक बनाने का विशेष कारण यह है कि इन दोनों दिनों का संबंध मंगल और शनि ग्रह से होता है। मंगल ग्रह ऊर्जा, साहस और शक्ति का प्रतीक है, जबकि शनि ग्रह कर्म और न्याय का प्रतीक है। यदि किसी व्यक्ति के जीवन में वास्तु दोष के कारण परेशानियां बनी रहती हैं, तो यह उपाय बहुत प्रभावी होता है।
इसे जरूर पढ़ें: इन चीजों से बनाएं स्वास्तिक, पूरे होंगे रुके हुए काम
View this post on Instagram
कैसे बनाएं घर पर स्वस्तिक
घर पर स्वास्तिक बनाने के लिए सबसे पहले मुख्य द्वार को अच्छी तरह से साफ करें और शुद्ध जल से पोछा लगाएं। आप मुख्य द्वार पर हल्दी, कुमकुम, रोली या चंदन से स्वस्तिक बना सकते हैं। जिससे यह आपके घर पर पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इसे बनाते समय ‘ॐ श्री गणेशाय नमः’ या ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें, जिससे शुभता और आध्यात्मिक शक्ति बढ़ती है।
स्वस्तिक के चारों ओर ‘शुभ’ और ‘लाभ’ लिखना भी अत्यंत मंगलकारी माना जाता है, क्योंकि यह सुख-समृद्धि को आकर्षित करता है। इसके अतिरिक्त, इसके चारों कोनों पर चावल और फूल अर्पित करने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। स्वस्तिक हर मंगलवार और शनिवार को नियमित रूप से बनाना शुभ माना जाता है, जिससे घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है।
घर पर स्वस्तिक बनाने से मिलने हैं ये लाभ

घर में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष होने पर यह उपाय बहुत प्रभावी होता है। विशेष रूप से यदि घर में तिरछे द्वार, असंतुलित खिड़की या दरवाजे हों या किसी भी दिशा में दोष मौजूद हो, तो स्वस्तिक इन दोषों को संतुलित करने में मदद करता है। आइए जानें घर पर स्वस्तिक बनाने के अन्य लाभ क्या हैं-
- घर में यदि किसी तरह की नकारात्मक शक्ति प्रभावी हो, तो स्वस्तिक उसकी ऊर्जा को समाप्त कर देता है और सकारात्मक घर में सकारात्मक माहौल तैयार करता है।
- स्वस्तिक बनाने से घर में धन का प्रवाह अच्छा बना रहता है और अपनी नौकरी और व्यापार में उन्नति होती है। यह उपाय धन हानि को रोकने में भी सहायक होता है।
- यह उपाय मानसिक तनाव को दूर करता है और घर के सदस्यों के बीच प्रेम और सौहार्द बनाए रखने में मदद करता है। घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाने से यह उपाय घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कमी आती है।
- यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि या मंगल दोष हो, तो यह उपाय उसे शांत करने में मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: बिना तोड़फोड़ किए घर से ऐसे दूर कर सकते हैं वास्तु दोष, पंडित जी के इन उपायों पर दें ध्यान
स्वस्तिक सिर्फ एक धार्मिक चिह्न नहीं, बल्कि यह एक शक्तिशाली ऊर्जा स्रोत भी माना जाता है, जो घर में सकारात्मकता बनाए रखने में मदद करता है और घर के कई वास्तु दोषों को दूर करता है।
मंगलवार और शनिवार को घर में स्वास्तिक बनाने से जीवन में सुख-समृद्धि, सफलता और शांति बनी रहती है। यह एक सरल लेकिन प्रभावी उपाय है, जिसे अपनाकर घर और परिवार को वास्तु दोषों से मुक्त किया जा सकता है। अगर आप भी नियमित रूप से इस उपाय का पालन करें, तो जीवन में उन्नति और शांति का अनुभव किया जा सकता है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: Chat Gpt, freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
