अपने घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हम सभी कई तरह के रंगों का इस्तेमाल करते हैं। घर की दीवारों से लेकर फर्नीचर तक में हम कई तरह के कलर को चुनते हैं। अक्सर लोग इंटीरियर करवाते हुए हर छोटी से छोटी बात पर ध्यान देते हैं। ऐसे में रंगों का खासतौर पर ख्याल रखा जाता है। इन्हें लोग अपनी पसंद-नापसंद के अनुसार चुनते हैं।
कई बार हम ग्रे कलर का इस्तेमाल करते हैं। यकीनन यह देखने में काफी अच्छा लगता है। लेकिन इसे घर की हर जगह पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। जहां कुछ जगहों पर ग्रे रंग करना अच्छा माना जाता है, वहीं कुछ जगहों पर इन्हें इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको बता रहे हैं कि आपको घर की किन जगहों पर ग्रे कलर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए-
ग्रे कलर को धातु के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। इसके अलावा, यह राख का रंग भी होता है। चूंकि यह मेटल का कलर है, इसलिए इसके लिए सबसे अच्छी दिशा पश्चिम दिशा मानी जाती है। कभी भी इस कलर को पूर्व, उत्तर या दक्षिण दिशा में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
घर की मुख्य दिशाओं के अलावा आपको कुछ अन्य दिशाओं का भी ख्याल रखना चाहिए। मसलन, आप कुछ अन्य दिशाओं जैसे उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण, दक्षिण-पूर्व दिशा यानी आग्नेय कोण व दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी इस्तेमाल करने से बचें। इन दिशाओं में ग्रे कलर का इस्तेमाल करने से विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- वास्तु अनुसार सजाएं बालकनी, घर में आएगी पॉजिटिविटी
घर का ब्रह्म स्थान बहुत अधिक महत्वपूर्ण होता है और इसलिए इस जगह पर भी ग्रे कलर भूल से नहीं करना चाहिए। जब लोग घर के ब्रह्म स्थान में ग्रे कलर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे घर की एनर्जी प्रभावित होती है। ऐसा माना जाता है कि इस जगह पर ग्रे कलर करवाने से या फिर उसका इस्तेमाल करने से परिवार के सदस्यों का आपसी तालमेल बिगड़ने लगता है।
यह विडियो भी देखें
चूंकि घर में ऐसे कई स्थान होते हैं, जहां पर ग्रे कलर करने की मनाही होती है। लेकिन अगर आपको कभी उन स्थानो में ग्रे कलर करवाने की जरूरत पड़ती है, जहां पर वास्तु के अनुसार आपको वह कलर नहीं करवाना चाहिए। तो ऐसे में सबसे अच्छा उपाय होता है कि आप ग्रे कलर के साथ अन्य कलर का इस्तेमाल करें। दूसरा कलर उस दिशा के अनुसार होना चाहिए, जिससे वहां की पॉजिटिविटी (इन उपायों से घर में बनी रहती है पॉजिटिव एनर्जी) बनी रहे। साथ ही, इस बात का भी ख्याल रखें कि आप ग्रे कलर को बेहद लाइट ही रखें।
इसे जरूर पढ़ें- विदेश में बिना तोड़-फोड़ ऐसे करें वास्तु दोष ठीक
ग्रे कलर को कभी भी यूं ही किसी जगह पर नहीं करना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता बढ़ सकती है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।