धन लाभ के लिए घर की किस दिशा में रखें Crassula Plant? जानें वास्तु के सही नियम

पौधे न सिर्फ हमारे घर के वातावरण को शुद्ध करते हैं बल्कि सकारात्मक ऊर्जा को भी आकर्षित करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यदि आप वास्तु के सही नियमों का पालन करते हुए घर में पौधे लगाती हैं, तो ये आपके घर के किसी भी दोष को दूर करने में मदद करते हैं। इन्हीं में से एक पौधा है क्रासुला का, जिसे जेड प्लांट के नाम से भी जाना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह पौधा न सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है, बल्कि धन के योग भी बनाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर इस पौधे को आप सही दिशा और सही तरीके से घर में लगाती हैं तो यह सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और घर की आर्थिक स्थिति में भी सुधार लाने में मदद करता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि क्रासुला का पौधा आपको किस दिशा में लगाना चाहिए और किन दिशाओं से बचना चाहिए।
घर के किस स्थान में रखें क्रासुला प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रासुला प्लांट को हमेशा घर के मुख्य द्वार के दाहिनी ओर रखना सबसे शुभ माना जाता है। इसके लिए दिशा का अनुमान ऐसे लगाएं कि जब आप घर के अंदर से बाहर की ओर निकलें, तो आपके दाहिने हाथ की तरफ यह पौधा होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश बढ़ता है और नकारात्मकता दूर होती है। यदि आपके घर में इस स्थान पर यह पौधा रखा है तो घर के मुख्य द्वार से किसी भी बुरी ऊर्जा का प्रवेश नहीं हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में लगा ये 1 चमत्कारी पौधा कर सकता है धन की वर्षा, ध्यान रखें ये टिप्स
क्रासुला प्लांट के लिए घर की कौन सी दिशा है शुभ?
वास्तु की मानें तो इस पौधे को घर की किसी गलत दिशा में नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यदि या पौधा गलत दिशा में लगा होता है तो यह घर के लिए नकारात्मक हो सकता है। यदि आपके घर में पर्याप्त जगह है, तो क्रासुला का पौधा ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में रखना ही शुभ माना जाता है। यह दिशा आध्यात्मिक ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है। यदि आप इस दिशा में क्रासुला का पौधा लगाएंगी तो यह धन को आकर्षित करेगा।
यह भी पढ़ें- Jade Plant Vastu Tips: चुंबक की तरह खिंचा चला आएगा पैसा, जब घर में लगाएंगी ये प्लांट
किस दिशा में क्रासुला प्लांट नहीं लगाना चाहिए?
क्रासुला प्लांट को हमेशा सही दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है। इसे कभी भी घर की दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए और घर के कुछ विशेष स्थानों पर इसे रखने से बचना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि क्रासुला के पौधे को अंधेरे वाले स्थान पर और बाथरूम के पास नहीं रखना चाहिए। वहीं इस पौधे को घर के बेडरूम में भी नहीं रखना चाहिए।
वास्तु में क्यों शुभ माना जाता है क्रासुला प्लांट?

क्रासुला प्लांट को धन और तरक्की का प्रतीक माना जाता है। इसकी गोल और मोटी पत्तियां सुख-समृद्धि का संकेत देती हैं। वास्तु मान्यताओं के अनुसार यह पौधा घर में बरकत बनाए रखने में मदद करता है और आर्थिक रुकावटों को दूर कर सकता है। ऐसा माना जाता है कि यह पौधा कम देखभाल में भी आसानी से बढ़ता है और यह जितना ज्यादा बढ़ता है उतना ही ज्यादा समृद्धि को दिखाता है।
मान्यता है कि क्रासुला प्लांट घर के वातावरण को शांत और पॉजिटिव बनाए रखने में मदद करता है। इससे घर के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल बना रहता है इस पौधे को घर की सही दिशा में लगाने से खुशहाली बनी रहती है। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।