can we keep flower and wood broom together in house

Broom Vastu: क्या घर में फूल और सीक वाली झाड़ू एक साथ रख सकते हैं?

वास्तु शास्त्र में झाड़ू को सही दिशा और स्थान पर रखने की मान्यता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर सही स्थान पर रखा जाए, तो व्यक्ति को वास्तु दोष से छुटकारा मिल सकता है। 
Editorial
Updated:- 2024-10-14, 17:03 IST

वास्तु शास्त्र में झाड़ू केवल सफाई के लिए ही नहीं, बल्कि इसे घर की समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। झाड़ू को सही तरीके से रखने और इस्तेमाल करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। झाड़ू को उत्तर-पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है।

इन दिशाओं को देवी लक्ष्मी की दिशाएं भी कहा जाता है। झाड़ू को खुले में नहीं रखना चाहिए। इसे हमेशा किसी अलमारी या किसी अन्य जगह पर छिपाकर रखना चाहिए। वहीं टूटा हुआ झाड़ू घर में नकारात्मक ऊर्जा लाता है। इसलिए, इसे तुरंत बदल देना चाहिए। वहीं सूर्यास्त के बाद झाड़ू नहीं उठाना चाहिए। ऐसा करने से लक्ष्मी माता रुष्ट हो जाती हैं।

झाड़ू को कभी भी किसी के पैरों पर नहीं लगाना चाहिए। आपको बता दें, झाड़ू को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसे सही दिशा में रखने की मान्यता है। अब ऐसे में सवाल है कि क्या घर में फूल और सीक वाली झाड़ू को एकसाथ रखते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

घर में फूल और सीक वाली झाड़ू एक साथ रखने का प्रभाव

collage-maker-17-may-2023-06-37-am-3591-1684285654

अगर आप घर में सीक और फूल वाली झाड़ू को रखते हैं, तो आप रख सकते हैं। झाड़ू को हमेशा किसी कोने में या किसी अलमारी में छिपाकर रखना चाहिए। इसे खुले में नहीं रखना चाहिए। झाड़ू को हमेशा ऊपर की ओर रखना चाहिए, नीचे की ओर नहीं। झाड़ू को कभी भी दरवाजे के सामने नहीं रखना चाहिए क्योंकि यह घर में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा को रोकता है। अगर आप सीक और फूल झाड़ू को एकसाथ रख रहे हैं, तो इसे हमेशा उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में ही रखें। यह दिशा धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी से जुड़ी हुई है। इसलिए, झाड़ू को उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - धन लाभ के लिए झाड़ू से जुड़े 5 जरूरी वास्‍तु टिप्‍स पंडित जी से जानें

पश्चिम दिशा में दो झाड़ू एकसाथ न रखें

ं-127

पश्चिम दिशा को सूर्यास्त की दिशा माना जाता है, जो कि नकारात्मक ऊर्जा को अपने साथ ले जाने वाली मानी जाती है। इसलिए, झाड़ू को पश्चिम दिशा में रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचय हो सकता है। यह धन हानि और आर्थिक समस्याओं को भी आमंत्रित कर सकता है। यह घर के सदस्यों के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें - Broom Vastu: क्या घर में दो झाड़ू एक साथ रखना ठीक है, जानें वास्तु के नियम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;