image

Vastu Shastra Upay 12 September: बच्चों का पढ़ाई में नहीं लग रहा मन, तो बदल दें उनके कमरे का रंग; जानें क्या कहती हैं वास्तु एक्सपर्ट

Vastu Shastra Upay: अगर आपके भी बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है, तो ऐसे में आप उनके कमरे का रंग चेंज करें। कौन सा रंग आप बच्चों के कमरे में करा सकते हैं इसकी जानकारी वास्तु एक्सपर्ट ने दी है।
Editorial
Updated:- 2025-09-12, 12:21 IST

अक्सर ऐसा होता है कि हमारे घर में सभी चीजें सही चल रही होती हैं, लेकिन इसके बाद भी काम अच्छे से नहीं हो पाता है। वहीं बच्चों का ध्यान भी पढ़ाई में कम लगता है। इसका मुख्य कारण होता है उनके कमरे का रंग। वास्तु शास्त्र के अनुसार बच्चों के कमरे का रंग उनकी मानसिक एकाग्रता पर सबसे ज्यादा असर डालता है। साथ ही उनके आसपास नकारात्मक ऊर्जा को फैलाता है। ऐसे में उनका मन पढ़ाई में कम लगता है। इसलिए जरूरी है कि आप उनके कमरे के रंग को बदलें। एस्ट्रोलोजर और वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट रिद्धि बहल जी ने इसके बारे में बताया। इनके बताए अनुसार आप कलर करवाएं तो इससे उनकी पढ़ाई अच्छे से हो पाएगी।

हल्के नीले रंग से करें बच्चों का कमरा पेंट

अगर आपके बच्चे का व्यवहार ज्यादा चंचल हो रहा है, तो ऐसे में कोशिश करें कि उनके कमरे के रंग को हल्का नीला रखें। इससे उनके मन में शांति और स्थिरता बनी रहेगी। साथ ही उनको किसी तरह का तनाव नहीं रहेगा। जब भी वो पढ़ाई करेंगे तो उसमें उनका ध्यान अच्छे से लगेगा। इसलिए कोशिश करें कि उनके स्टडी टेबल के पास भी ऐसा ही कलर हो।

light blue

बच्चों के कमरे में करवाएं लाइट पीच कलर

अगर आपका बच्चा परेशान या हर समय उदास रहता है, तो ऐसे में जरूरी है कि आप उसके कमरे का रंग बदले। ऐसा इसलिए क्योंकि डार्क कलर उनके जीवन पर असर डाल सकता है। साथ ही उनके आसपास के माहौल को नेगिटिव बना सकता है। इसलिए उनके कमरे में पीच कलर का इस्तेमाल करें। इससे उन्हें खुशी मिलेगी। साथ ही पढ़ाई में अच्छे से ध्यान लगेगा। इन कलर को आसपास देखकर बच्चों में उत्साह और रचनात्मकता भी बढ़ती है।

Peach colour

किन रंगों को बच्चों के कमरे में न करवाएं

बच्चों का ध्यान केंद्रित करने के लिए जरूरी है कि आप लाइट कलर का ध्यान रखें। इससे बच्चों को पढ़ाई में कोई दिक्कत नहीं होती है, लेकिन गहरे रंग का इस्तेमाल करना अच्छा नहीं माना जाता है। इससे बेचैनी और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। साथ ही ध्यान भी भटकता है। इसलिए वास्तु एक्सपर्ट भी इन रंगों को करवाने से बचते हैं।

Expert (19)

इसे भी पढ़ें: Vastu Shastra Upay 11 September: वास्तु दोष से बचना है तो घर पर न लगाएं गलत आकार के शीशे, बन सकते हैं दुर्भाग्य का कारण

कुछ अन्य वास्तु टिप्स

  • बच्चों का स्टडी टेबल इस तरह रखें कि उनका मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर हो।
  • कमरे में पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए। प्राकृतिक रोशनी सबसे अच्छी है।
  • स्टडी टेबल पर कोई अव्यवस्थित सामान न रखें।

इसे भी पढ़ें: Vastu Shastra Upay 10 September: घर के इस हिस्से में जलाएं कपूर, पितृपक्ष में मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद

अगर आप अपने बच्चे के कमरे का रंग बदलने की सोच रहे हैं, तो इन सुझावों को ध्यान में रखें। इससे आपके बच्चे का ध्यान पढ़ाई में अच्छे से लगेगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;