herzindagi
fengshui tips for car

Vastu Tips: कार में रखी ये शुभ चीजें कर सकती हैं दुर्घटनाओं से रक्षा

अगर आपके पास भी कार है तो वास्तु से जुड़ी इन चीजों को कार में रखना आपके और आपके वाहन के लिए शुभ हो सकता है। 
Editorial
Updated:- 2022-12-27, 15:19 IST

Vastu Tips For Car: वास्तु शास्त्र में इंसान से जुड़ी हर एक चीज के लिए नियम बताए गए हैं। अगर इन नियमों का पालन न किये जाए तो गंभीर वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। ऐसे ही कुछ नियम जीवनशैली का हिस्सा बन चुकी कार के लिए भी हैं।

हालांकि हर बार वास्तु नियमों का पालन संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में इसका भी तोड़ बताया गया है। नियमों के बदले कुछ ऐसी वस्तुओं का उल्लेख मिलता है जिनके इस्तेमाल से वास्तु दोष सरलता से दूर हो सकता है।

हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स ने हमें ऐसी ही वास्तु से जुड़ी कुछ चीजों के बारे में बताया जिन्हें कार में रखने से दुर्घटना उत्पन्न करने वाले दोषों से बचा जा सकता है और यात्रा को शुभ बनाया जा सकता है।

god idol in car

  • अगर मूर्ति नहीं रख सकते हैं तो इसके बदले भगवान से जुड़ी कोई वस्तु जैसे माता रानी कि चुनरी, भगवन शिव का डमरू, कृष्ण जी का मोरपंख आदि चीजें भी रख सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:अच्छी और गहरी नींद के लिए आजमाएं ये वास्तु टिप्स

  • वास्तु में काले कछुए का बहुत महत्व है। काले कछुए को नकारात्मकता दूर करने के लिए जाना जाता है। ऐसे में अगर आप अपनी कार में काला कछुआ रखते हैं तो आपके वाहन से नेगेटिविटी दूर रहेगी।
  • फेंगशुई वास्तु शास्त्र में चाइनीज सिक्के बेहद शुभ माने जाते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी कार में चाइनीज सिक्के लटकाते हैं तो इससे वाहन के डिजाइन, रंग, इंटीरियर और साइज के बीच एक संतुलन जिससे वास्तु दोष खत्म होगा और वाहन के जरिये धन लाभ (धन लाभ के लिए घर में रखें ये चीजें) भी हो सकता है।

यह विडियो भी देखें

chinese coins in car

  • कार की सीट के नीचे सेंधा नमक रखने से कार में मौजूद अशुभ तत्व नष्ट हो जाते हैं और कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के आसार भी खत्म हो जाते हैं। किसी भी यात्रा पर जाने से पहले कर की सीट के नीचे सेंधा नमक अवश्य रखें।

इसे जरूर पढ़ें:आयुर्वेद में भगवान विष्णु के इस मंत्र का है बड़ा महत्व, कर सकता है हर बीमारी दूर

  • अपनी कार में हमेशा पानी की बोतल रखें। पानी की बोतल लोग प्यास लगने पर पानी पी सके इसलिए रखते हैं लेकिन इसे कार में रखने से जल तत्व मजबूत होता है और लोहे से जुड़ा वास्तु दोष समाप्त हो जाता है।

water bottle in car

  • माना जाता है कि जल तत्व अगर मजबूत होता है तो इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पानी से खराब नहीं होते।

तो ये थी वास्तु से जुड़ी वो चीजें जिन्हें कार में रखना आपको दुर्घटना और वास्तु दोष दोनों से बचा सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Shutterstock, Pexels

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।