टंकी के पानी से गंदी काई जैसी बदबू आ रही है? तो छुटकारा पाने के लिए ये जरूरी उपाय अभी कर लें

Pani Ki Tanki Kaise Saf Karen: बारिश के मौसम में टंकी के पानी से काई की बदबू आना कोई बड़ी बात नहीं है। ऐसा तब होता है, जब आप बहुत दिनों तक टंकी को साफ नहीं करते हैं। लोगों को लगता है कि पानी की टंकी तो हमेशा बंद रहती है, इसमें बारिश का पानी भी नहीं जा रहा, तो यह इस मौसम में काई जैसा बदबू क्यों दे रहा है। हालांकि, सच तो यह है कि बारिश के मौसम में पानी की टंकी पर धूप भी नहीं पड़ती। इसकी वजह से टंकी के किनारों में काई बनने लग जाती है। यही परतें धीरे-धीरे गंदी बदबू देने लगती है। ऐसे में जब आप नल खोलती हैं, तो पानी से आपको गंदी बदबू आती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप इस बदबू से छुटकारा पा सकती हैं।
पानी की टंकी से बदबू कैसे दूर करें? (Easy Tips To Clean Water Tank)
दिन में पानी का इस्तेमाल ज्यादा होता है, इसलिए दिन में टंकी खाली करने की बजाय आप रात में इसकी सफाई कर सकती हैं।
इसके लिए सबसे पहले आपको टंकी का सारा पानी का गिरा देना है। पूरे दिन आप टंकी का पानी यूज करें और मोटर न चलाएं, इससे पानी बर्बाद भी नहीं होगा और आपकी टंकी खाली भी हो जाएगी।
अब आपको सबसे पहले टंकी की काई हटाना है, क्योंकि इसकी वजह से ही पानी में बदबू आ रही है। इसके लिए आप एक क्लीनर तैयार करें।
पानी की बाल्टी में ब्लीचिंग पाउडर, फिटकरी, नींबू और बेकिंग सोडा को मिलाएं। इसमें अब कोई भी डिटर्जंट पाउडर भी डालें। यह टंकी की सफाई करने का सही तरीका है
यह भी देखें-पानी की टंकी लीक कर रही है तो ऐसे करें फिक्स

- इसके बाद आप आप एक लंबे ब्रश की मदद से टंकी को साफ करें। आप देखेंगी की पानी की टंकी पर लगा काई का निशान साफ हो रहा है।
- काई साफ करने के बाद आप टंकी को अच्छे से धो लें। अब टंकी में मौजूद गंदे पानी को साफ करने के लिए आप मोटर चलाएं। थोड़ा पानी भर जाए, तो सारे नल खोल दें। इससे गंदा पानी बह जाएगा।
- ध्यान रखें कि पानी पूरी तरह से साफ नहीं होता, इसलिए आप टंकी में बचा हुआ पानी कपड़े की मदद से सुखा लें।
- अब रात में टंकी को खुला छोड़ दें और अच्छे से सूखने दें। इसके बाद सुबह मोटर चलाकर टंकी भर लें।
- इस तरह पानी से काई की बदबू भी चली जाएगी और पानी में गंदगी भी नहीं रहेगी।
इसे भी पढ़ें- पानी की टंकी में जम गई है गंदगी? इस 1 घोल से बिना अंदर घुसे करें साफ...नहीं लगेगी ज्यादा मेहनत
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।