किचन काउंटरटॉप के लिए पत्थर चुनते समय वास्तु के इन नियमों को ना करें नजरअंदाज

किचन बनाते समय उसके काउंटरटॉप पर खास ध्यान दिया जाता है। जब आप किचन काउंटरटॉप के लिए पत्थर चुनें तो वास्तु के कुछ छोटे-छोटे टिप्स का ध्यान जरूर रखें।  

kitchen countertops vastu tips

किचन किसी भी घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहां पर सिर्फ खाना ही नहीं बनता, बल्कि घर व घर के सदस्यों की सेहत इसी हिस्से से जुड़ी होती है। यही कारण है कि किचन को तैयार करते समय हम छोटी-छोटी बातों का खास ध्यान रखते हैं। किचन की दिशा से लेकर वहां पर इस्तेमाल किए जाने वाले कलर को चुनते समय हम वास्तु के नियमों का ध्यान रखते हैं।

kitchen countertop

हालांकि, किचन काउंटरटॉप को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। हम इसे सलेक्ट करते समय केवल अपने किचन के इंटीरियर का ख्याल रखते हैं। जबकि आप जब भी अपनी किचन काउंटरटॉप के लिए पत्थर का चयन करें तो उसमें भी वास्तु के कुछ छोटे-छोटे नियमों का ख्याल रखें। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको बता रहे हैं कि किचन काउंटरटॉप के पत्थर को चुनते समय किन बातों का ख्याल रखा जाए-

ब्लैक कलर से बचें

जब आप अपनी किचन के काउंटरटॉप के लिए पत्थर चुन रहे हैं तो आपको बिल्कुल जेट ब्लैक कलर को अवॉयड करना चाहिए। हालांकि, अगर आप चाहें तो ऐसा पत्थर चुन सकते हैं, जिसमें ब्लैक के साथ किसी अन्य कलर को शामिल किया गया हो। मसलन, इन दिनों मार्केट में ऐसे डिजाइनर पत्थर चल रहे हैं, जिनमें व्हाइट या सिल्वर कलर का मिश्रण होता है। यह देखने में भी काफी अच्छे लगते हैं। आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। वास्तव में, जिन ब्लैक पत्थरों में क्रिसटोलाइट लगे होते हैं, उन्हें अधिक पॉजिटिव माना जाता है।

अगर दक्षिण पूर्व दिशा में हो किचन

kitchen countertops

अगर आपने अपनी किचन वास्तु के अनुसार दक्षिण पूर्व दिशा में बनाई है तो कोशिश करें कि किचन काउंटरटॉप का पत्थर महरून कलर का हो। इस दिशा में बनी किचन के लिए महरून ग्रेनाइट का काउंटरटॉप काफी अच्छा माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: Valentine Day 2024: पार्टनर से मिले गिफ्ट को इस दिशा में रखें, रिश्ते में आएगी मजबूती

ग्रेनाइट का करें इस्तेमाल

आमतौर लोगों के मन में यह कशकमश रहती है कि किचन में लकड़ी, ग्रेनाइट पत्थर या फिर आर्टिफिशियल पत्थर में से किस मैटीरियल का इस्तेमाल करें। अगर आप अपनी किचन में पत्थर लगवाना चाहते हैं तो ऐसे में ग्रेनाइट पत्थर का इस्तेमाल बिना किसी परेशानी के किया जा सकता है। इतना ही नहीं, आप आर्टिफिशियल पत्थर जैसे इटैलियन पत्थर को इस्तेमाल करने पर भी विचार कर सकते हैं।

नीले पत्थर को करें अवॉयड

kitchen countertops and vastu

आजकल मार्केट में हर तरह के पत्थर मिलते हैं, जिन्हें लोग अपनी किचन के काउंटरटॉप के लिए इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, आपको किचन में नीले पत्थर का इस्तेमाल बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। दरअसल, नीला पत्थर जल तत्व को दर्शाता है। इसलिए इसे अग्नि तत्व के करीब रखना सही नहीं माना जाता है। इससे घर में कलह होने लगता है। इतना ही नहीं, यह पति-पत्नी के बीच में टकराव की संभावना को भी बढ़ाता है (किचन में सिलबट्टा रखने का वास्तु नियम)।

इसे भी पढ़ें: घर में कैसा मंदिर रखना होता है शुभ?

अगर मल्टीकलर को पत्थर

मॉडर्न युग में मल्टीकलर पत्थर को काफी पसंद किया जाता है। लोग इन्हें अपनी किचन में इस्तेमाल करना बेहद पसंद करते हैं। मल्टीकलर पत्थर को किचन काउंटरटॉप में इस्तेमाल करने में कोई समस्या नहीं है। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसमें ब्लैक और ब्लू कलर का इस्तेमाल ना किया गया हो। किचन काउंटरटॉप के लिए व्हाइट कलर का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा माना जाता है। हालांकि, इसमें खाने के दाग लगने की संभावना काफी अधिक रहती है। इसलिए, आपको क्रीम या ऑफ व्हाइट पत्थर को चुनना चाहिए।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP