नवरात्रि के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मां चंद्रघंटा का वृषभ राशि से गहरा संबंध होता है। खासतौर पर यदि वृषभ राशि का कोई जातक वर्तमान समय में पैसों की दिक्कत से जूझ रहा है, तो माता चंद्रघंटा की पूजा करना उसके लिए बहुत ज्यादा लाभदायक हो सकता है। दरअसल, मां चंद्रघंटा का संबंध मंगल, शुक्र और चंद्रमा ग्रह से माना जाता है। इस विषय में जब हमने पंडित सौरभ त्रिपाठी से बात की, तो उन्होंने कहा, " 3 सितंबर 2025 से वृषभ राशि राहु की महादशा से प्रभावित रहेगी। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव आपकी आमदनी पर पड़ती है। ऐसे में अगर आप मंगल, शुक्र और चंद्रमा को मजबूत बनाकर रखेंगी, तो धन की कमी आपको महसूस नहीं होगी और इसके लिए माता चंद्रघंटा की पूजा से अच्छा उपाय और कुछ नहीं हो सकता है। "
वृषभ राशि वालों को अगर देवी चंद्रघंटा की कृपा चाहिए तो नवरात्रि के तीसरे दिन आपको शुभ मुहूर्त में उनकी पूजा करनी चाहिए-
23 सितंबर को आप सुबह 4:34 से लेकर 5:25 तक देवी चंद्रेघंटा की पूजा कर सकती हैं या इतनी सुबह पूजा न कर पाएं तो सुबह 11:47 से दोपहर 3:35 तक भी आप पूजा कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- 3rd Day of Navratri Vrat Katha 2025: चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन पढ़ें मां चंद्रघंटा की कथा, सुख-समृद्धि का मिलेगा आशीर्वाद
मां चंद्रघंटा की पूजा करके न केवल आपको आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है, बल्कि धन, सफलता और मान-सम्मान की प्राप्ति भी होती है। उम्मीद है कि ऊपर दी गई जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। यदि यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक करें। इसी तरह धर्म और अध्यात्म से जुड़े और भी लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।