meen rashifal 20 november 2025

Aaj Ka Meen Rashifal 20 November 2025: थकावट और रिश्तों में उलझन, क्या अमावस्या पर बड़े फैसले टालना ही है आज आपकी सबसे बड़ी सफलता?

आज का मीन राशिफल, 20 नवंबर 2025:आज मीन राशि की महिलाओं के लिए दिन मानसिक उलझनों और हल्की थकावट से भरा रह सकता है। अमावस्या के प्रभाव के कारण बड़े निर्णय टालना ही आज सबसे समझदारी भरा कदम साबित हो सकता है। 
Astrozindagi
Updated:- 2025-11-20, 06:00 IST

Meen Dainik Rashifal, 20 November 2025: आज मीन राशि की महिलाओं के लिए दिन का आरंभ कुछ उलझनों से भरा हो सकता है। मार्गशीर्ष अमावस्या, सूर्य-बुध की युति, और चंद्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर आज के दिन को विशेष बना रहे हैं। ग्रहों की यह स्थिति निजी संबंधों, निर्णय क्षमता और शरीर की थकावट पर असर डाल सकती है। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है मीन राशि का आज का राशिफल?

आज मीन राशि का लव राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)

मीन राशि की महिलाएं आज पारिवारिक संवाद में उलझन महसूस कर सकती हैं। पुराने मुद्दे दोबारा उभर सकते हैं, जिनसे बचना मुश्किल होगा। शादीशुदा महिलाओं को जीवनसाथी के साथ किसी पुराने वादे को निभाने की बात उठ सकती है, जिससे हल्का खिंचाव संभव है। अविवाहित महिलाएं किसी पुराने जानकार से अचानक संपर्क में आ सकती हैं, लेकिन गलतफहमी या पूर्व अनुभव से परेशानी बढ़ सकती है।
उपाय: घर के मंदिर में चावल और गुड़ चढ़ाएं। मां लक्ष्मी का ध्यान कर “श्रीं श्रीये नमः” मंत्र का 21 बार जाप करें।

आज मीन राशि का करियर राशिफल (Pisces Career Horoscope Today)

मीन राशि की महिलाएं आज कार्यस्थल पर बार-बार ध्यान भटकने की समस्या से जूझ सकती हैं। जो महिलाएं नई नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए यह दिन पुराने संपर्कों को एक्टिव करने के लिए अनुकूल है। नौकरीपेशा महिलाओं को अपने सीनियर्स के साथ संवाद में सावधानी रखनी चाहिए। व्यापारिक महिलाओं को किसी लेन-देन में जल्दबाज़ी से बचना होगा। आज दस्तावेज़ों को बिना देखे साइन न करें।
उपाय: अपने कार्य स्थान पर कपूर जलाएं और नींबू में चार लौंग लगाकर “ॐ रीं ह्रीं क्लीं” का 11 बार जाप करें।

pisces-zodiac-sign

आज मीन राशि का आर्थिक राशिफल (Pisces Money Horoscope Today)

मीन राशि की महिलाएं आज वित्तीय मामलों में थोड़ी सतर्कता रखें। किसी पुराने निवेश से संबंधित पेपरवर्क में देरी हो सकती है या उसमें कोई त्रुटि सामने आ सकती है। घर के किसी सदस्य से संबंधित अचानक खर्च आने की संभावना है। पैसों के लेन-देन में कोई पुराना मित्र धोखा दे सकता है, इसलिए हर बात लिखित में लेना ज़रूरी है। क्रेडिट कार्ड या ऑनलाइन शॉपिंग में भी संयम बरतें।
उपाय: तिजोरी में लाल कपड़े में पांच इलायची और एक सिक्का बांधकर रखें। शाम को तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं।

आज मीन राशि की सेहत (Pisces Health Horoscope Today)

मीन राशि की महिलाएं आज नस चटकने या स्प्रेन जैसी समस्या से सावधान रहें। विशेषकर सोते वक्त शरीर का सही मुद्रा में न होना या अचानक फिसलने से नस दबने की आशंका है। पैर या पीठ के निचले हिस्से में खिंचाव महसूस हो सकता है। ज्यादा देर तक एक ही पोजिशन में बैठना टालें। भोजन में आज पपीता, कीवी और हरी सब्जियां लें।
उपाय: सरसों के तेल में अजवाइन गर्म करके तलवों और पीठ पर मालिश करें और सुबह सूर्य को जल अर्पित करें

इसे जरूर पढ़ें: मीन साप्ताहिक राशिफल

इसे जरूर पढ़ें: मीन राशि व्यक्तित्व (Pisces People Personality Traits in Hindi)

इसे जरूर पढ़ें: मीन राशि का दैनिक राशिफल

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;