Mon Sep 21, 2026 | Updated 01:54 AM IST

3rd Day of Navratri 2025: नवरात्रि के तीसरे दिन कैसे करें मां चंद्रघंटा की पूजा? जानें भोग, मंत्र और आरती

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा विधिपूर्वक करने से जीवन में शांति, सुख और समृद्धि आती है।
Updated:- 2025-03-31, 17:44 IST
maa chandraghanta puja vidhi

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा का विशेष महत्व है। मां चंद्रघंटा को नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से बचाने वाली देवी माना जाता है। उनकी आराधना से घर में सकारात्मकता का संचार होता है और व्यक्ति को आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती है। इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा विधिपूर्वक करने से जीवन में शांति, सुख और समृद्धि आती है। आइए, ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानते हैं कि शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा कैसे करें, पूजा की सामग्री क्या हो, इस दिन जपने वाले मंत्र और माता का प्रिय भोग क्या है।

नवरात्रि तीसरा दिन: मां चंद्रघंटा की पूजा सामग्री

3

मां चंद्रघंटा की पूजा के लिए आवश्यक सामग्री में गंगाजल, अक्षत, सिंदूर, भूरे रंग की माता की पोशाक, कमल का फूल या माला, कमल का इत्र, घी, मिट्टी, पीतल या तांबे का दीया, आरती के लिए थाली और माता के भोग के लिए मिष्ठान जैसी चीजें शामिल होती हैं। इन सभी वस्तुओं से पूजा विधिपूर्वक की जाती है और मां चंद्रघंटा की कृपा प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें: क्या नवरात्रि में घर बंद करके कहीं बाहर जाना चाहिए?

नवरात्रि तीसरा दिन: मां चंद्रघंटा की पूजा विधि 

नवरात्रि के तीसरे दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके मां चंद्रघंटा का ध्यान करें। फिर पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें। अब मां चंद्रघंटा के स्वरूप का स्मरण करते हुए उन्हें अक्षत और सिंदूर अर्पित करें। साथ ही, माता को भूरे रंग के वस्त्र और कमल का फूल चढ़ाएं।

मां चंद्रघंटा को कमल के फूल का इत्र भी अर्पित कर सकते हैं। इसके बाद, उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं और मां के मंत्रों का जाप करें। फिर, मां को उनका प्रिय भोग अर्पित करें और आरती गाएं। आरती समाप्त होने के बाद प्रसाद को परिवार के सभी सदस्य के बीच वितरित करें।

maa chandraghanta ke mantra

नवरात्रि तीसरा दिन: मां चंद्रघंटा के मंत्र

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा के दौरान उनके मंत्रों का जाप भी करना चाहिए। इससे पूजा का दोगुना फल मिलता है। ऐसे में मां चंद्रघंटा के इन तीन मंत्रों का जाप करें: 'ऐं श्रीं शक्तयै नमः।', 'पिण्डजप्रवरारूढ़ा ण्डकोपास्त्रकेर्युता। प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता॥' और 'या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमो नम:।।'

यह भी पढ़ें: Navratri Aur Sade Sati: शनि की साढ़े साती से मुक्ति के लिए क्यों लाभकारी मानी जाती है नवरात्रि? जानें इससे जुड़े उपाय

नवरात्रि तीसरा दिन: मां चंद्रघंटा का भोग

maa chandraghanta ki puja vidhi

केसर से बनी खीर मां चंद्रघंटा की प्रिय मानी जाती है। अतः इस दिन मां चंद्रघंटा को केसर खीर का भोग अर्पित करें। इसके अतिरिक्त, आप माता को शहद का भोग भी अर्पित कर सकते हैं। मान्यता है कि मां चंद्रघंटा को शहद अर्पित करने से घर में पारिवारिक शांति और सुख-समृद्धि का वास होता है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।