Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:29 AM IST

Kumbh Masik Rashifal June 2026: जून में कुंभ राशि पर मेहरबान रहेंगे ग्रह, जानें किस क्षेत्र में मिलेगा सबसे बड़ा फायदा?

जून 2026 कुंभ राशि की महिलाओं के लिए मेहनत का फल, नए अवसर और पारिवारिक खुशियां लेकर आएगा। ग्रह गोचर कार्यक्षेत्र, प्रेम, वित्त और स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव लाएंगे, जिससे जीवन के हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा।
Updated:- 2026-06-01, 13:40 IST
kumbh masik rashifal june 2026

Aquarius Monthly Horoscope जून 2026 का महीना कुंभ राशि की महिलाओं के लिए मेहनत का फल, नए अवसर और पारिवारिक खुशियां लेकर आने वाला है। 2 जून को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र, स्वास्थ्य और दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। 8 जून को शुक्र ग्रह का कर्क राशि में गोचर सुख-सुविधाओं और पारिवारिक जीवन में मिठास बढ़ाएगा। 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे प्रेम, संतान और क्रिएटिव कार्यों में सफलता मिलेगी। 21 जून को मंगल ग्रह वृष राशि में गोचर करेंगे, जिससे घर-परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों में हलचल बढ़ सकती है। वहीं 22 जून को बुध ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर करियर और आर्थिक मामलों में समझदारी से लाभ दिलाएंगे। छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी बता रहे हैं कि जून का यह महीना कुंभ राशि की महिलाओं के लिए कैसा रहने वाला है।

कुंभ राशि का मासिक प्रेम राशिफल (Aquarius Monthly Love Horoscope)

प्रेम और वैवाहिक जीवन की दृष्टि से जून का महीना कुंभ राशि की महिलाओं के लिए काफी रोमांटिक और भावनात्मक रहेगा। 8 जून के बाद शुक्र का प्रभाव रिश्तों में प्रेम और अपनापन बढ़ाएगा। पति-पत्नी के बीच पहले से बेहतर तालमेल बनेगा और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। 15 जून के बाद सूर्य का प्रभाव प्रेम जीवन में नई ऊर्जा लेकर आएगा। जो महिलाएं प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए यह समय रिश्ते को मजबूत करने और भविष्य की योजना बनाने का रहेगा। अविवाहित युवतियों के लिए नया रिश्ता आने की संभावना बन रही है। हालांकि 21 जून के बाद मंगल का प्रभाव घर-परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव बढ़ा सकता है, इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। महीने के अंतिम सप्ताह में परिवार के साथ यात्रा या किसी शुभ कार्य में शामिल होने का योग बन सकता है।
उपाय: शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को गुलाब का फूल अर्पित करें और कन्याओं को मिठाई बांटें।

यह भी पढ़ें- Vastu Upay: सोने से पहले करें रात का यह छोटा उपाय, चमक जाएगी सोई हुई किस्मत

rashifal

कुंभ राशि का मासिक करियर राशिफल (Aquarius Monthly Career Horoscope)

करियर की दृष्टि से जून 2026 कुंभ राशि की महिलाओं के लिए प्रगति और नई उपलब्धियों का समय रहेगा। 2 जून के बाद बृहस्पति का प्रभाव कार्यक्षेत्र में आपके आत्मविश्वास और मेहनत को बढ़ाएगा। नौकरी का रही महिलाओं को नए अवसर, प्रमोशन या बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। 15 जून के बाद सूर्य का प्रभाव रचनात्मक कार्यों और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करेगा। जो महिलाएं शिक्षा, मीडिया, कला, फैशन, तकनीक या व्यापार से जुड़ी हैं, उनके लिए यह समय विशेष लाभ देने वाला रहेगा। 22 जून के बाद बुध आपकी योजनाओं और कार्यशैली को मजबूत बनाएंगे, जिससे रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। हालांकि 21 जून के बाद घर और करियर के बीच संतुलन बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही महिलाओं को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।
उपाय: बुधवार के दिन भगवान गणेश को हरी मूंग अर्पित करें और गरीबों को हरे फल दान करें।

यह भी पढ़ें- Yellow Mustard Vastu Upay: घर का बड़े से बड़ा दोष दूर करेगा पीली सरसों का ये एक उपाय, 5 दिनों में बदल सकती है किस्मत

उपाय: काम पर जाने से पहले अपने पर्स में एक छोटा सा फिटकरी का टुकड़ा जरूर रख लें।

कुंभ राशि का मासिक आर्थिक राशिफल (Aquarius Monthly Money Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से जून का महीना कुंभ राशि की महिलाओं के लिए लाभकारी रहने वाला है। 2 जून के बाद कार्यक्षेत्र में मेहनत का आर्थिक लाभ मिलने लगेगा। 8 जून के बाद घर और परिवार की सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन आमदनी संतुलित बनी रहेगी। 15 जून के बाद रचनात्मक कार्यों, संतान या निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। 21 जून के बाद मंगल के कारण घर, वाहन या संपत्ति से जुड़े खर्च अचानक बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना जरूरी होगा। महीने के अंतिम सप्ताह में रुका हुआ पैसा वापस मिलने या किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर यह महीना आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला रहेगा।
उपाय: शनिवार के दिन शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और काले उड़द दान करें।

यह भी पढ़ें- Vastu Upay: व्यापार में हो रहा है घाटा, लाल मिर्च के ये उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत

कुंभ राशि का मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Aquarius Monthly Health Horoscope)

स्वास्थ्य की दृष्टि से जून 2026 कुंभ राशि की महिलाओं को मानसिक और शारीरिक बालनके बनाए रखने की जरूरत होगी। महीने की शुरुआत में ऊर्जा अच्छी रहेगी और आप अपने काम तेजी से पूरे करेंगी। 15 जून के बाद सूर्य का प्रभाव आत्मविश्वास बढ़ाएगा, लेकिन काम की अधिकता से थकान और नींद की कमी महसूस हो सकती है। 21 जून के बाद मंगल घर और परिवार से जुड़े तनाव बढ़ा सकते हैं, जिसका असर मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। पेट, छाती या ब्लड प्रेशर से जुड़ी छोटी परेशानियों को नजरअंदाज न करें। नियमित योग, ध्यान और पर्याप्त आराम पूरे महीने आपको स्वस्थ बनाए रखेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखना जरूरी रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन सुबह पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें और ॐ शं शनैश्वराय नमः मंत्र का जाप करें।

यह भी पढ़ें- Vastu Upay: वास्तु दोष के कारण घर में बढ़ रहे हैं झगड़े? गुगल सरसों का उपाय घर में लाएंगा खुशहाली

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।