image

शिव मंदिर की चोटी पर क्यों लगा होता है त्रिशूल?

जब भी हम किसी मंदिर में जाते हैं, तो वहां पर शिवालय को जरूर देखते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वही मंदिर की खूबसूरती बढ़ाते हैं। शिव जी के कई सारे मंदिर ऐसे हैं, जहां पर त्रिशूल लगा होता है।
Editorial
Updated:- 2025-04-27, 14:01 IST

हिंदू धर्म में मंदिरों की एक अलग ही मान्यता है। इसी वजह से हमारे देश में अलग-अलग भगवानों के मंदिर बने हुए हैं, उन्हें घूमने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। किसी को माता के मंदिर दर्शन करना पसंद करते हैं, तो कोई शिव जी के मंदिरों में दर्शन करने जाते हैं। शिव जी के कुछ ऐसे मंदिर हैं, जहां के चोटी पर त्रिशूल लगा होता है। इसकी महत्वता भी काफी होती है। चलिए आपको बताते हैं कि मंदिर की चोटी पर क्यों लगा होता है त्रिशूल?

शिव मंदिर में क्यों लगाया जाता है त्रिशूल

शिव मंदिर की मान्यता सबसे अलग है। ऐसा कहा जाता है कि त्रिशुल शिव जी का प्रिय अस्त्र है। साथ ही, उनकी शक्ति भी इसी में मानी जाती है। इसलिए भगवान शिव के साथ में तो आपको त्रिशुल देखने को मिलेगा। वहीं मंदिर की चोटी पर भी इसे लगाया जाता है। इससे मंदिर की महत्वता और ज्यादा बढ़ जाती है।

trishul

शिव मंदिर में लगे त्रिशुल का क्या है महत्व

त्रिशुल में तीन निशान होते हैं। इसका अर्थ होता है, ब्रह्मा (सृष्टि), विष्णु (पालन) और महेश (विनाश) जिन्हें त्रिदेव भी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह हमारे तीन गुणों को दर्शाता है। इसमें सत्व, रज और तम को बताता है। वहीं इसे लगाने से भगवान शिव के मंदिर का पता चलता है। कई सारे लोग मानते हैं कि अगर किसी तरह की कोई मान्यता पूरी होती है, तो इसे लगाया जाता है। साथ ही, त्रिशूल लगाने से नकारात्मक शक्तियां दूर रहती है।

WhatsApp Image 2025-04-26 at 10.36.43 AM (1)

इसे भी पढ़ें: त्रिशूल के अलावा महादेव के पास हैं ये खास अस्त्र, बहुत कम लोग जानते हैं ये बात

शिव जी का त्रिशूल किन चीजों से बचाता है

ऐसा कहा जाता है कि मंदिर के ऊपर लगे त्रिशूल से भगवान शिव की शक्तियां बनी रहती है। ऐसा भी कहा जाता है त्रिशूल धातु का बना होता है और नुकीला होता है। इससे आकाशीय बिजली को आकर्षित करके उसे जमीन तक पहुंचा देता है। इससे मंदिर को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है।

trishul for temple

इसे भी पढ़ें: शिवलिंग के आगे तीन बार ताली क्यों बजाते हैं?

इस बार आप शिव मंदिर घूमने जाएं तो इस चीज का खास ध्यान रखें। इससे आपको भी शिव के त्रिशूल की महत्वता के बारे में पता चल जाएगा। इससे आपको भी मंदिर से जुड़ी खास जानकारी भी मिल जाएगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- personal/ social media

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;