devshayani ekadashi 2025 lighting four faced diya

देवशयनी एकादशी के दिन चौमुखी दीपक ही क्यों जलाते हैं?

देवशयनी एकादशी इस साल 6 जुलाई, रविवार को पड़ रही है। देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान चौमुखी दीया अवश्य जलाना चाहिए, आइये जानते हैं इसके पीछे का कारण और इसका महत्व एवं लाभ।
Editorial
Updated:- 2025-07-03, 13:00 IST

देवशयनी एकादशी इस साल 6 जुलाई, रविवार को पड़ रही है। इस एकादशी से भगवान विष्णु चार महीने के लिए क्षीरसागर में योगनिद्रा में चले जाएंगे। इन चार महीनों की अवधि को चातुर्मास कहा जाता है। इस दौरान विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे सभी शुभ कार्य वर्जित होते हैं। मान्यता है कि इस अवधि में भगवान शिव सृष्टि का संचालन करते हैं और इस दौरान किए गए जप, तप, पूजा-पाठ और व्रत का विशेष फल मिलता है। वहीं, ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान चौमुखी दीया अवश्य जलाना चाहिए, आइये जानते हैं इसके पीछे का कारण और इसका महत्व एवं लाभ।

देवशयनी एकादशी के दिन चौमुखी दीया जलाने से क्या होगा?

चौमुखी दीपक का अर्थ है चार मुख वाला दीपक जिसकी बत्ती चारों दिशाओं यानी कि पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण में रोशनी देती है। इस दीपक को चारों दिशाओं में सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। देवशयनी एकादशी पर इसे जलाने का विशेष महत्व है।

devshayani ekadashi 2025 pr chaumukhi diya jalane ka mahatva

चौमुखी दीपक को चातुर्मास का प्रतीक माना जाता है। चूंकि इस दिन से भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं और चातुर्मास शुरू हो जाता है ऐसे में यह दीपक चारों दिशाओं में भगवान की अनुपस्थिति में भी सकारात्मकता और ऊर्जा बनाए रखने का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें: देवशयनी एकादशी के दिन किसी को भूल से भी न दें ये चीजें, जानें क्या दान करने से बढ़ता है पुण्य

माना जाता है कि चौमुखी दीपक जलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता और बुरी शक्तियां दूर रहती हैं। यह घर में सकारात्मकता का संचार बनाए रखता है। चौमुखी दीपक जलाने से ग्रहों की बाधाएं दूर होती हैं और ग्रह शांत बने रहते हैं।

देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु के समक्ष चौमुखी दीपक जलाने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है जिससे परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। यह दीपक चारों दिशाओं में समान रूप से प्रकाश फैलाता है जो दर्शाता है कि जीवन के हर क्षेत्र में प्रकाश, ज्ञान और खुशहाली बनी रहे।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें: देवशयनी एकादशी के दिन करें ये उपाय, पूरे चार महीनों तक घर में बनी रहेगी शुभता

जब भगवान विष्णु योगनिद्रा में होते हैं तो माना जाता है कि सृष्टि का संचालन भगवान शिव और अन्य देवी-देवता करते हैं। ऐसे में चौमुखी दीपक चारों दिशाओं में शुभता, पवित्रता और ऊर्जा को बनाए रखने का एक साधन है। साथ ही, इससे आध्यात्मिक उन्नति भी होती है।

devshayani ekadashi 2025 pr chaumukhi diya jalane ke labh

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

FAQ
देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को गेंदे का फूल चढ़ाने से क्या होता है? 
देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को गेंदे का फूल चढ़ाने से पारिवारिक क्लेश दूर होता है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;