Who should wear copper Bangle ()

तांबे का कड़ा किस राशि के जातकों को पहनना चाहिए?

सनातन धर्म में सभी धातुओं का विशेष महत्व है। वहीं इसे धारण करने से भी कई लाभ मिल सकते हैं, लेकिन इसके नियमों को जानना बेहद जरूरी है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-28, 17:39 IST

(who should wear copper bangle) सनातन धर्म में सभी धातुओं को नियम के अनुसार धारण करने के बारे में विस्तार से बताया गया है। वहीं अगर आप सोना, चांदी और तांबा धातु को पहनने की सोच रहे हैं, तो इससे पहले इनके नियमों को जानना बेहद जरूरी है। ज्योतिष शास्त्र में हर धातु का संबंध किसी न किसी ग्रह से है। जो उसी के अनुसार फल देता है। बता दें, तांबा शुभ धातु माना जाता है। तांबा में अग्नि तत्व की मात्रा अधिक होती है। तांबे का संबंध सूर्य और मंगल से है। पूजा-पाठ में तांबे की धातु का विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है। अब ऐसे में किस राशि के जातकों कों तांबे का कड़ा पहनना उत्तम फलदायी माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

मेष राशि के जातक पहनें तांबे का कड़ा  (Aries people should wear copper bracelet)

   ariesjulyhoroscope

मेष राशि के स्वामी मंगल (मंगल दोष उपाय) हैं। मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए हनुमान जी पूजा विशेष रूप से करनी चाहिए। वहीं ऐसा कहा जाता है कि तांबा जितना शुद्ध होता है, वह उतना ही अच्छा माना जाता है। साथ ही अगर तांबे के साथ सोने को मिक्स करके पहनें। तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है। इस लिए मेष राशि के जातक तांबे का कड़ा पहना सकते हैं। 

सिंह राशि के जातक पहनें तांबे का कड़ा  (People of Leo zodiac sign should wear copper bangle)

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव (सूर्यदेव मंत्र) हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को तांबे के कड़ा पहनना शुभ माना जाता है। इससे पहनने से मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है और व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। इसलिए सिंह राशि के जातकों को तांबे का कड़ा पहनना चाहिए। 

इसे जरूर पढ़ें - पूजा में क्या है तांबे के बर्तनों का महत्व, जानें एक्सपर्ट से

धनु राशि के जातक पहनें तांबे का कड़ा (Sagittarius people should wear copper bracelet)

Sagittarius health horoscope

धनु राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के जातकों को स्वभाव चंचल और हंसमुख होता है। अब ऐसे में अगर इस राशि के जातकों को काम बनते-बनते बिगड़ने लगता है, तो इस राशि के जातकों को तांबे का कड़ा जरूर पहनना चाहिए। इसे शुभ माना जाता है। 

इसे जरूर पढ़ें - तांबे के लोटे से पैसों की तंगी हो सकती है दूर, करें ये ज्योतिष उपाय

इस राशि के जातक भूलकर भी न पहनें तांबे का कड़ा (these zodiac sign people should not wear copper bracelet)

वृषभ, कन्या, और मकर राशि के जातकों को तांबा धारण नहीं करना चाहिए। इससे अशुभ परिणाम मिलने लग जाते हैं। 

 

अगर आपको  यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;