Which Zodiac signs should wear turtle ring

किन राशियों को पहननी चाहिए कछुए की अंगूठी?

कछुए की अंगूठी बेहद शुभ और पवित्र मानी जाती है। इसे धारण करने से व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलने लग जाते हैं। साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। 
Editorial
Updated:- 2024-05-29, 23:00 IST

(Turtle ring Significance) कछुआ अपने लंबे जीवन काल के लिए जाने जाते हैं, इसलिए कछुए की अंगूठी को दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ धन और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि कछुए की अंगूठी पहनने से  व्यक्ति को धन, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। बता दें, कछुआ अपने मजबूत कवच के लिए जाना जाता है। कछुए की अंगूठी पहनने से व्यक्ति को जीवन में सुरक्षा और स्थिरता भी प्राप्त होती है। वहीं कछुए की अंगूठी पहनने से व्यक्ति की एकाग्रता और स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है और  ज्ञान और बुद्धि में भी विस्तार हो सकता है। कछुए की अंगूठी पहनने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। अब ऐसे में किन राशियों को कछुए की अंगूठी पहनने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

वृषभ राशि के जातक पहने कछुए की अंगूठी

turtle ring ke faayde

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कछुआ वृषभ राशि के लिए जातक शुभ रत्न माना जाता है। कछुआ को धन का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि कछुए की अंगूठी धारण करने से वृषभ राशि के जातकों को धन-धान्य में वृद्धि होती है और आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होते हैं। कछुआ शांति और दीर्घायु का कारण भी है। इसलिए वृषभ राशि के जातकों को कछुए की अंगूठी अवश्य पहननी चाहिए। विवाहित वृषभ राशि के जातकों के लिए कछुए की अंगूठी शुभ फलदायी माना जाता है। इसे धारण करने से पारिवारिक जीवन में सुख-सम्पन्नता और समृद्धि भी बनी रहती है। कछुए की अंगूठी धारण करने से वृषभ राशि के जातकों के स्वास्थ्य में लाभ हो सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें - अपनी राशि के अनुसार धारण करें रत्न, बनी रहेगी सुख समृद्धि

मकर राशि के जातक पहने कछुए की अंगूठी

turtle

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर राशि के लिए शनि ग्रह का प्रभाव सबसे अधिक होता है। कछुआ शनि ग्रह से संबंधित  माना जाता है, इसलिए यह मकर राशि के लिए शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि कछुए की अंगूठी धारण करने से मकर राशि के जातकों को करियर में उन्नति मिलती है और नए अवसर प्राप्त होते हैं। यह अंगूठी व्यापारियों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे व्यापार में वृद्धि होती है और आर्थिक लाभ हो सकता है। कछुआ शांति का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसे धारण करने से व्यक्ति को शांति मिल सकती है और तनाव भी कम होता है। कछुए की अंगूठी पहनने से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - किन राशियों को पहनना चाहिए माणिक रत्न? 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;