Best metal for offering water to tulsi expert

Tulsi Plant: इस धातु के बने कलश से तुलसी को दें जल, हो सकता है धन लाभ

सनातन धर्म में तुलसी को बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। तुलसी की पूजा करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-11-27, 14:00 IST

(metal for offering water to tulsi) धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी को बेहद खास और पवित्र माना गया है। पद्मपुराण से लेकर गरुड़ पुराण तक तुलसी के पौधे की कई विशेषताओं के बारे में बताया गया है।

ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा तुलसी के बिनी अधूरी मानी जाती है। तुलसीदल का उपयोग पवनपुत्र हनुमान जी के भोग में किया जाता है। वहीं घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो सकते हैं।

अब ऐसे में तुलसी के पौधे में किस धातु के बर्तन से जल अर्पित करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में जानना जरूरी है।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

तांबे के लोटे से दें जल (Give water to Tulsi from a copper pot)

   tusli vastu

तुलसी का पौधा शुद्ध होता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर मां तुलसी की विधिवत पूजा की जाए, तो व्यक्ति की सभी मनोकामना पूरी हो सकती है। अगर आप तुलसी के पौधे में जल देते हैं, तो तांबे के लोटे से जल दें। इससे व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों(ग्रहदोष उपाय) की स्थिति मजबूत हो सकती है और सभी मनोकामना भी पूरी हो सकती है। इसलिए अगर आप तुलसी के पौधे में जल देते हैं, तो तांबे के लोटे से जल देना बहुत शुभ माना जाता है। इतना ही नहीं तांबे के लोटे से जल देने से स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें - घर की दक्षिण दिशा में जरूर लगाएं ये पौधे, कभी नहीं होगी धन की कमी

पीतल के लोटे से दें जल (Give water to Tulsi from a brass pot)

तुलसी (तुलसी के उपाय) के पौधे में पीतल के लोटे से जल देना बहुत शुभ माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। इसलिए तांबे के साथ-साथ पीतल के लोटे से तुलसी के पौधे में जल दे सकते हैं। इससे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में आने वाले सभी संकटों से छुटकारा मिल सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें - पेड़-पौधों का ग्रहों से क्या है संबंध, कुंडली में स्थित दोष हो सकते हैं दूर

स्टील के लोटे से दें जल (Give water to Tulsi from steel pot)

tulsi puja society inside

अगर आपके पास तांबे या पीतल का लोटा नहीं है, तो आप स्टील के लोटे से तुलसी के पौधे में जल अर्पित कर सकते हैं। इससे मन में कभी गलत भावना नहीं आती है और परिवार वालों के साथ अच्छे संबंध रहते हैं। साथ ही व्यक्ति को कभी किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;