what to buy during shradh

श्राद्धपक्ष के दौरान घर में जरूर लाएं ये 6 चीजें, पितृ शीघ्र हो जाएंगे प्रसन्न

इस साल पितृपक्ष 29 सितंबर, दिन शुक्रवार से शुरू हो रहे हैं। मान्यता है कि पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध कर्म, पिंडदान और तर्पण आदि करने से पितृ प्रसन्न हो जाते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं।  
Editorial
Updated:- 2023-09-26, 10:59 IST

Astro Tips: हिन्दू धर्म में पितृपक्ष का बहुत महत्व माना जाता है। इस साल पितृपक्ष 29 सितंबर, दिन शुक्रवार से शुरू हो रहे हैं। 

मान्यता है कि पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध कर्म, पिंडदान और तर्पण आदि करने से पितृ प्रसन्न हो जाते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। 

इसके अलावा ज्योतिष में बताया गया है कि पितरों को प्रसन्न करने के लिए इस दौरान कुछ चीजों को घर में अवश्य लाना चाहिए। 

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि पितरों की नाराजगी दूर करने के लिए घर में किन चीजों को लाना शुभ होता है।

पितृपक्ष 2023 घर में लाएं काले तिल

  • पितरों का श्राद्ध करने के लिए काले तिल का उपयोग किया जाता है। ऐसे में काले तिल (तिल के उपाय) घर में लाना भी बहुत शुभ माना जाता है।
  • काले तिल घर में लाने से पितरों की नाराजगी शांत होती है और घर में सुख-समृद्धि भी बढ़ती है। काले तिल से शनि भी शांत होते हैं।

यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष के दौरान इस एक पक्षी का अलग-अलग रूप में दिखना देता है ये संकेत

पितृपक्ष 2023 घर में लाएं जौ 

  • पितृ पक्ष के दौरान जौ घर में खरीद कर लाने से न सिर्फ पितरों का आशीर्वाद मिलता है बल्कि मां अन्नपूर्णा भी प्रसन्न हो जाती हैं। 
  • इसके अलावा, घर में इस दौरान जौ लाने से हमेशा लक्ष्मी मां का वास बना रहता है और धन लाभ एवं वृद्धि के योग बनते हैं। 

shradh mein kya kharide

पितृपक्ष 2023 घर में लाएं नए वस्त्र 

  • पितृपक्ष के दौरान घर में नई चीजें खरीदने के लिए मना किया जाता है लेकिन नए वस्त्र आपको जरूर खरीदने चाहिए। 
  • यह नए वस्त्र पितरों के लिए खरीदने चाहिए और फिर इन्हें पितृपक्ष के अंतिम दिन दान करना चाहिए। यह शुभ होता है। 

पितृपक्ष 2023 घर में लाएं चावल 

  • पितृपक्ष के दौरान चावल लाने से घर में बरकत होती है और घर की उन्नति होती है। चावल (चावल के उपाय) को पूजा में चांदी माना गया है। 
  • ऐसे में पितृ पक्ष के दौरान घर में चावल खरीदकर लाना चांदी लाने के समान है। इससे पितृ प्रसन्न होते हैं और दोष दूर होता है। 

shradh ki shopping

पितृपक्ष 2023 घर में लाएं चमेली का तेल 

  • शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि पितृ पक्ष के दौरान घर में चमेली का तेल अवश्य लाना चाहिए। इससे पितृ तृप्त हो जाते हैं।
  • इसके अलावा, पितृ पक्ष के दौरान चमेली का तेल दान भी करना चाहिए। ऐसा करने से पितृ दोष से शीघ्र ही मुक्ति मिलती है। 

यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2023: इन पौधों को लगाकर कर सकते हैं पितरों को तृप्त, ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें

पितृपक्ष 2023 घर में लाएं सफेद फूल 

  • पितृ पक्ष के दौरान घर में सफेद फूल खरीदकर अवश्य लाने चाहिए। मान्यता है कि सफेद फूल पितरों को बहुत प्रिय होते हैं। 
  • साथ ही, पितृ पक्ष के दौरान सफेद फूलों को खरीदकर भगवान विष्णु को अर्पित करने से भी पितरों की नाराजगी दूर होती है। 

 

आप भी पितृ पक्ष के दौरान इन चीजों को अवश्य घर में लेकर आ सकते हैं। इन चीजों के इस दौरान घर में लाने से न सिर्फ पितृ प्रसन्न होते हैं बल्कि घर में सुख-समृद्धि की वर्षा भी होती है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;