image

Vrishabh Rashifal October 2025: वृषभ राशि की महिलाओं को त्योहारों के सीजन में रिश्ते मजबूत करने का मिलेगा मौका,  यहां पढ़ें कैसा रहेगा अक्टूबर का पूरा महीना

अक्टूबर 2025 वृषभ राशि की महिलाओं के लिए निजी और पेशेवर जीवन में स्थिरता का माह रहेगा। इस महीने ग्रहों की स्थिति रिश्तों, करियर और आर्थिक जीवन में नए अवसर और चुनौतियां लेकर आएगी। प्रेम जीवन में अविवाहित महिलाओं को किसी खास से मिलने का मौका मिल सकता हो, वहीं विवाहित लोगों का जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़ सकता है।
Astrozindagi
Updated:- 2025-09-29, 12:30 IST

अक्टूबर का महीना वृषभ राशि की महिलाओं के लिए निजी और पेशेवर जीवन में स्थिरता लाने का समय होगा। शुक्र सिंह में रहकर 9 अक्टूबर को कन्या में जाएगा और वहीं पूरे महीने रहेगा। मंगल तुला में रहकर 27 अक्टूबर को वृश्चिक में प्रवेश करेगा। सूर्य 17 अक्टूबर तक कन्या और फिर तुला में रहेगा। गुरु 18 अक्टूबर को मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेगा। शनि पूरे महीने मीन में रहेगा। बुध 3 अक्टूबर को कन्या से तुला और 24 अक्टूबर को वृश्चिक में जाएगा। राहु कुंभ और केतु सिंह में रहेंगे। ग्रहों की यह स्थिति वृषभ राशि की महिलाओं के लिए रिश्तों, करियर और आर्थिक जीवन में कई अवसर और चुनौतियां लाएगी। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है वृषभ राशि का आज का मासिक राशिफल?

वृषभ राशि का मासिक प्रेम राशिफल (Taurus Monthly Love Horoscope)

वृषभ राशि की अविवाहित महिलाएं इस महीने 6 और 14 अक्टूबर को किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका पाएंगी। प्रेम जीवन में नई शुरुआत होगी और डेटिंग के लिए 20 अक्टूबर खास दिन रहेगा। विवाहित महिलाओं के लिए जीवनसाथी के साथ तालमेल मजबूत रहेगा, लेकिन 11 और 12 अक्टूबर को छोटे विवाद टालने होंगे। परिवार में बच्चों की पढ़ाई से संतोष मिलेगा और 23 अक्टूबर के बाद घर में कोई शुभ आयोजन होने की संभावना है। रिश्तों में गर्मजोशी बनी रहेगी और प्रियजन के साथ यात्रा भी होगी।

scorpio daily horoscope

वृषभ राशि का मासिक करियर राशिफल (Taurus Monthly Career Horoscope)

वृषभ राशि की महिलाएं इस महीने कार्यस्थल पर रणनीतिक फैसले लेंगी। 8 अक्टूबर को नई जिम्मेदारी मिल सकती है और 21 अक्टूबर के बाद जॉब चेंज का अवसर आएगा। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर होंगे। बिज़नेस करने वाली महिलाओं को 17 अक्टूबर को नयी डील मिलेगी, जिससे लाभ बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए 4 और 22 अक्टूबर शुभ रहेंगे, स्कॉलरशिप या प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। स्टार्टअप या पार्ट टाइम प्रोजेक्ट शुरू करने की सोचने वाली महिलाओं के लिए 29 अक्टूबर का दिन उपयुक्त होगा।

इसे जरूर पढ़ें: Vrishabh Saptahik Rashifal 29 September- 5 october 2025: वृषभ राशि की महिलाएं ईएमआई या लोन की प्लानिंग कर रही हैं, तो इन बातों का रखें ध्यान, जानें कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

वृषभ राशि का मासिक आर्थिक राशिफल (Taurus Monthly Money Horoscope)

वृषभ राशि की महिलाओं की आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। 10 और 18 अक्टूबर को वेतन या व्यवसाय से लाभ मिलेगा। अचानक खर्च 13 अक्टूबर को परेशान करेगा, लेकिन 24 अक्टूबर के बाद निवेश करना लाभकारी रहेगा। प्रॉपर्टी बेचने से धन मिलेगा और 26 अक्टूबर को नया घर खरीदने का मौका आएगा। 15 अक्टूबर के आसपास मेडिकल जरूरत पर खर्च बढ़ेगा। सोना-चांदी और विदेशी निवेश में लाभ दिखेगा। बैंक से सहायता समय पर मिलेगी और पूर्व निवेश से 30 अक्टूबर को अच्छा लाभ आएगा।

वृषभ राशि का मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Taurus Monthly Health Horoscope)

वृषभ राशि की महिलाओं को इस महीने गले और गले से जुड़े हिस्सों का ध्यान रखना होगा। 9 और 16 अक्टूबर को स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है। आहार में अनियमितता परेशानी बढ़ाएगी। नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद से स्थिति बेहतर होगी। यात्रा करते समय सर्दी-जुकाम से बचाव करें। 19 अक्टूबर के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा और खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगी। मानसिक तनाव से राहत के लिए रचनात्मक कामों पर ध्यान देना अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि का मासिक उपाय (Taurus Monthly Remedies)

वृषभ राशि की महिलाएं शुक्रवार को मां लक्ष्मी की आराधना करें और घर में सफेद पुष्प अर्पित करें। इस महीने का शुभ रंग गुलाबी और भाग्यशाली अंक 6 रहेगा। हर शुक्रवार गरीब कन्याओं को खीर खिलाना सौभाग्य देगा और जीवन में स्थिरता बनाए रखेगा।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: freepik. com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;