शाम को दीपक जलाते समय रखें इन बातों का ध्यान

सनातन परंपरा में सुबह और शाम के समय दीपक जलाना बहुत शुभ और लाभकारी माना जाता है। हालांकि दीया जलाने से जुड़े कई नियम भी शास्त्रों में वर्णित हैं। 

rules to light diya at night
rules to light diya at night

Sham Ko Diya Jalane Ke Niyam: सनातन परंपरा में सुबह और शाम के समय दीपक जलाना बहुत शुभ और लाभकारी माना जाता है। हालांकि दीया जलाने से जुड़े कई नियम भी शास्त्रों में वर्णित हैं जिनका पालन आवश्यक माना गया है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि शाम के समय दीया जलाने के दौरान किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है और क्यों जलाना चाहिए शाम के समय दीपक।

कब जलाना चाहिए शाम के समय दीया?

When should we light diya in the evening

शाम के समय दीया ज्यादातर घरों में जलाए जाने की परंपरा है। हालांकि अक्सर लोग शाम के समय नहीं बल्कि रात हो जाने पर यानी कि अंधेरा हो जाने पर दीया जलाते हैं जबकि संध्याकाल का दीपक हमेशा सूर्यास्त (सूर्यास्त के बाद करें ये काम) के समय जलाना चाहिए जब सूर्य आकाश में नहीं होता लेकिन प्रकाश मौजूद रहता है। अंधेरा हो जाने के बाद दीया जलाना सात्विक नहीं बल्कि तांत्रिक पूजा में गिना जाता है।

क्यों जलाना चाहिए शाम के समय दीया?

शाम के समय दीया जलाने से नकारात्मकता दूर होती है। घर में सुख, शांति, समृद्धि, संपन्नता, सौभग्य, सकारात्मकता आदि का आगमन होता है। शाम के समय दीया जलाने से राहु (राहु को मजबूत करने के उपाय) का दुष्प्रभाव भी कम ही जाता है। अगर आपकी कुंडली में ग्रह दोष है तो शाम के समय दीया जलाने से ग्रह शांत होते हैं और शुभ परिणाम नजर आने लगते हैं। घर और सदस्यों की उन्नति होने लगती है।

यह भी पढ़ें:घर के मंदिर में दीपक जलाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं मिलेगा पूजा का पूर्ण फल

कहां जलाना चाहिए शाम के समय दीया?

how many diyas should be lit in evening

शाम के समय अगर दीया जला रहे हैं तो उसकी दिशा का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। शाम के समय दीया या तो घर के मुख्य द्वार पर जलाना चाहिए या फिर तुलसी के गमले के पास जलाना चाहिए। इसके अलावा, संध्याकाल का दीपक घर भगवान की आरती कर लेने के बाद रसोई में भी रखा जा सकता है। इससे घर में हमेशा धन और धान्य का भंडार भरा रहता है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम यह जान सकते हैं कि आखिर किस दिशा में किन नियमों का पालन करते हुए जलाना चाहिए शाम के समय दीया और क्या है सध्याकाल में दीया जलाने के पीछे का महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: shutterstock

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP