image

12/12 Portal Significance: सपनों को पूरा करने के लिए 12 दिसंबर का दिन है खास, इस एक तरीके से करें मेनिफेस्टेशन

साल के आखिरी महीने यानी कि दिसंबर में एक ऐसा पोर्टल खुलने वाला है, जो आपके सपनों को पूरा करने का द्वार हो सकता है। आइए जानें कब खुलेगा यह पोर्टल, इसका महत्व क्या है और मेनिफेस्टेशन का आसान तरीका क्या है।
Editorial
Updated:- 2025-12-09, 18:09 IST

ऐसा माना जाता है कि हर साल 12 दिसंबर को एक ऊर्जावान द्वार खुलता है जिसे 12/12 पोर्टल के नाम से जाना जाता है। चूंकि 12 नंबर को गुरु का अंक माना जाता है जो आध्यात्मिक विकास, पूर्णता और उच्च चेतना का संकेत देता है। इसी वजह से इस पोर्टल का विशेष महत्व है और ये किसी भी सपने को पूरा करने के लिए एक शुभ दिन माना जाता है। चूंकि यह तिथि साल के आखिरी महीने में आती है, इसलिए यह अंत और नई शुरुआत का संकेत भी देता है। 12/12 पोर्टल को ऊर्जा में वृद्धि का काल माना जाता है जो आध्यात्मिक विकास, व्यक्तिगत विकास और अभिव्यक्ति के लिए आदर्श समय होता है। इस दौरान बहुत से लोग ध्यान करते हैं और  मेनिफेस्टेशन करते हैं। इस दिन को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह साल का आखिरी पोर्टल होता है। अगर आप भी इस खास दिन को अपनी इच्छाएं पूरी करने के बारे में सोच रही हैं तो आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें उस आसान तरीके के बारे में जिससे आप मेनिफेस्ट करने सपनों को हकीकत में बदल सकती हैं। साथ ही, 12/12 पोर्टल के महत्व के बारे में भी यहां जानें।

12/12 पोर्टल क्या होता है?

12/12 पोर्टल उस ऊर्जावान प्रवेश द्वार को दिखाता है जो हर साल 12 दिसंबर को खुलता है। अंक ज्योतिष में, संख्या 12 पूर्णता का संकेत देती है जो कि आध्यात्मिक विकास और उच्च चेतना में प्रवेश का प्रतीक मानी जाती है। हर साल जब दिसंबर के महीने में 12 तारीख आती है, तो यह इन ऊर्जाओं को बढ़ाती है। ऐसा माना जाता है कि यह विशेष दिन आत्मनिरीक्षण, उपचार और अभिव्यक्ति के लिए एक शक्तिशाली समय होता है। यही नहीं अगर आप इस विशेष दिन में अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए मेनिफेस्ट करती हैं तो जल्द ही आपको इसके शुभ फल मिलते हैं और आपके सपने पूर्ण हो सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: क्या होते हैं Angel Numbers और कैसे डालते हैं आपके जीवन में प्रभाव

12 december portal

12/12 पोर्टल क्यों महत्वपूर्ण होता है?

ज्योतिष और आध्यात्मिक रूप से 12/12 को एक उच्च-कंपन वाला दिन माना जाता है। कई लोगों का मानना यह भी है कि यह पोर्टल ब्रह्मांडीय ऊर्जाओं को संरेखित करता है जिससे व्यक्ति अतीत के बोझ से मुक्त हो सकता है और जीवन में स्पष्टता प्राप्त कर सकता है। यही नहीं इससे व्यक्ति अपनी आत्मा के उद्देश्य के करीब पहुंच सकता है। इसे अपने वास्तविक स्वरूप को पुनर्स्थापित करने, पुनः संरेखित करने और अपनाने के अवसर के रूप में देखा जाता है। इस दिन आपको मनिफेस्टेशन करने की सलाह दी जाती है।

इसे जरूर पढ़ें: क्यों 11:11 पर मांगते हैं लोग अपनी इच्छा? क्या वाकई इस समय पर मेनिफेस्ट करने से मिलता है सब कुछ

how to manifest dreams

12 दिसंबर को कैसे करें मेनिफेस्टेशन

अगर आप भी अपने सपनों को पूरा करने के लिए कुछ विशेष उपाय आजमाना चाहती हैं, तो 12 दिसंबर का दिन बहुत खास है। यह दिन बुरी चीजों को खत्म करने और अच्छी चीजों को आजमाने का है। इस दिन आपको अपने जीवन की बुरी चीजों को दूर करने के लिए भी मेनिफेस्टेशन करना चाहिए।

इसके लिए आप एक खाली कागज़ लें और अपनी उन 12 चीजों के बारे में लिखें जिन्हें आप जीवन से दूर करना चाहती हैं। अगर कोई एक ही चीज है तो आप उसे 12 बार लिखें और इस दिन दोपहर के ठीक 12 बजकर 12 बजे इस पेपर को जला दें। इससे आपके जीवन की सभी नकारात्मक ऊर्जाएं दूर हो जाएंगी। अब आप दूसरे खाली पेपर में अपनी उन इच्छाओं को लिखें जिन्हें आप पूरा करना चाहती हैं और इसे आप मंदिर में रख दें। इस उपाय से आपकी इच्छाएं पूर्ण हो सकती हैं।

अगर आप भी सपनों को पूरा करना चाहती हैं तो 12 दिसंबर के दिन यहां बताए मेनिफेस्टेशन जरूर करें। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 
Images: Shutterstock.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;