mantra chanting before sleeping in hindi

सोने से पहले करना चाहिए इन मंत्रों का जाप, जानें महत्व और लाभ

हिन्दू धर्म में मंत्र जाप का बहुत महत्व माना जाता है। हर काम के लिए और दिन के हर प्रहर के लिए अलग-अलग मंत्र बताये गए हैं जिनका जाप करने से अनगिनत लाभ मिलते हैं।  
Editorial
Updated:- 2023-10-31, 10:03 IST

Ratri Mantra Jaap: हिन्दू धर्म में मंत्र जाप का बहुत महत्व माना जाता है। हर काम के लिए और दिन के हर प्रहर के लिए अलग-अलग मंत्र बताये गए हैं, जिनका जाप करने से न सिर्फ भगवान प्रसन्न होते हैं बल्कि व्यक्ति को मानसिक शांति भी प्राप्त होती है। 

ठीक ऐसे ही रात में जपे जाने वाले मंत्रों का भी शास्त्रों में उल्लेख मिलता है। मान्यता है कि रात को सोने से पहले कुछ मंत्रों का जपा कर करने के बाद ही सोना चाहिए। ऐसा करने से कई लाभ प्राप्त होते हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में। 

सोने से पहले किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?

सोने से पहले उन मंत्रों का जाप करना चाहिए जिनसे कोई नियम न बंधा हुआ हो यानी कि जिनके जाप के दौरान शुद्धता की आवश्यकता न हो। ऐसा इसलिए क्योंकि सोते समय व्यक्ति शुद्धता नहीं रख पाता और रात का मंत्र जाप बिस्तर पर बैठकर किया जाता है। 

mantras chanting before sleeping benefits

  • हर हर मुकुन्दे
  • ऊं सा ता ना मा
  • अंग संग वाहेगुरु 

यह भी पढ़ें: Mantra Significance: इन मंत्रों को लिखकर जपने से मिलते हैं कई लाभ, जानें नियम

  • ऊं गन गणपतये नम:
  • ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्
  • अच्युतं केशवं विष्णुं हरिं सोमं जनार्दनम्। हसं नारायणं कृष्णं जपते दु:स्वप्रशान्तये 
  • अच्युतानन्त गोविन्द नामोच्चारणभेषजात्। नश्यन्ति सकला: रोगा: सत्यं सत्यं वदाम्यहम्।।

सोने से पहले मंत्र जाप करने का क्या लाभ होता है? 

शास्त्रों में सोने से पहले मंत्र जाप करने के लिए लाभ बताये गए हैं। हालांकि मंत्रजाप के यह लाभ तब मिलते हैं जब विधि के साथ मंत्र जपा गया हो। यानी कि सोने से पहले किसी भी मंत्र का जाप करने से पहले पास में जल रखें और जाप के बाद उस जल को पी लें।

यह विडियो भी देखें

mantra chanting before sleeping significance

  • सोने से पहले इन मंत्रों का जाप करने से नींद गहरी और अच्छी आती है। अनिद्रा (गहरी नींद के लिए पढ़ें निद्रा देवी के मंत्र) की समस्या दूर हो जाती। साथ ही, तनाव से भी मुक्ति मिलती है। सोने से पहले इन मंत्रों का जाप करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है और बुद्धि को बल मिलता है। बुद्धि तीव्र बनती है।

यह भी पढ़ें: Mantra Magic: हर मंत्र के आगे क्यों लगता है 'ॐ'

  • सोने से पहले इन मंत्रों का जाप करने से नकारात्मक शक्तियां रात में आप पर हावी नहीं होती है, आपको बुरे सपने नहीं आते हैं और आपका मन भी प्रसन्न रहता है। मंत्र जाप करते हुए सोने से भगवान के दर्शन रात्रि में सपने के माध्यम से हो सकते हैं। 

 

अगर आप भी सोए से पहले भगवान का ध्यान करते हैं तो इस लेख में दी गई जानकरी के माध्यम से यह जान लें कि सोने से पहले किन मंत्रों का जाप करना चाहिए और क्या हा सोने से पहले मंत्र जाप का महत्व एवं लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: shutterstock  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;